CG Weather Update: द्रोणिका का असर, 10 जून के बाद फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार

CG weather today

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ को जल्द गर्मी से राहत मिलने वाली है   छ्त्तीसगढ़ मौसम विभाग (CG Weather Department) के अनुसार, द्रोणिका के प्रभाव से 10 जून के बाद फिर मौसम के बदलने के आसार है। 2-3 दिन बारिश प्रदेश के कई जिलों में बारिश के संकेत है। वही बंगाल की खाड़ी में कमजोर पड़े सिस्टम के कारण मानसून में देरी होने की संभावना है। अब 13 की जगह 15 जून के बाद  प्रदेश में मानसून की दस्तक होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: कई वेदर सिस्टम एक्टिव, 11 जिलों में लू का अलर्ट, 10 के बाद शुरू होगी प्री मानसून एक्टिविटी

सीजी मौसम विभाग (MP Weather alert ) के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक तापमान मुंगेली में 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  उसके बाद 46.1 डिग्री सेल्सियस के साथ बलौदा बाजार दूसरे स्थान पर रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान 45.1 डिसे रहा, जो सामान्य से पांच डिसे अधिक है।राजस्थान और गुजरात से होकर जाने वाली गर्म हवाओं के चलते दिन के साथ रात में भी गर्म हवा चल रही है और रात के तापमान में इजाफा हो रहा है।

सीजी मौसम विभाग (Chhattisgarh Weather Forecast) के अनुसार, एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से रायलसीमा तक, 0.9 किलोमीटर ऊंचाई और दूसरी द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से उत्तर बांग्लादेश तक बिहार, पश्चिम बंगाल के उप हिमालय क्षेत्र, सिक्किम होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से आज 8 जून को छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

यह भी पढ़े.. CG Weather Update: आज से बदलेगा मौसम, गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार, मानसून पर ताजा अपडेट

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक मानसून की गति धीमी रहेगी, लेकिन 15 जून के बाद यह गति पकड़ेगा। तब तक उत्तर भारत में गर्मी और लू का असर बना रहेगा। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कम से कम 37 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। वही बंगाल की खाड़ी में सिस्टम के कमजोर पड़ने से 13 जून को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाला मानसून दो-तीन दिन विलंब होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews