CG Weather : हवा की दिशा बदली, फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, बढ़ेगा तापमान, छा सकते है बादल, जानें IMD का पूर्वानुमान

chhattisgarh weather update today

CG Weather Update Today : नया सिस्टम एक्टिव ना होने के चलते एक बार फिर छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव आने वाला है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग  (CG Meteorological Department)  के अनुसार, आज 11 अप्रैल से बादल छंटने लगेंगे और मौसम साफ होने शुरू हो जाएगा। वही मंगलवार से हवा की दिशा भी बदलेगी और मौसम शुष्क रहेगा ।इससे अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।बिलासपुर में भी ऐसी स्थिति संभावित है। बिलासपुर में इसका कोई खास असर नहीं होगा।

आज ऐसा रहेगा मौसम

छग मौसम  (CG Weather Update Today) के मुताबिक, एक द्रोणिका/ हवा की अनियमित गति मध्य मध्यप्रदेश से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश के वातावरण के निम्न स्तर पर कुछ मात्रा में नमी मौजूद है, ऐसे में एक-दो स्थानों पर  गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान के बढ़ने से गर्मी बढ़ने के आसार है। आंशिक रूप से मंगलवार को भी नमी रहेगी। इसके असर से अंधड़ के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 11 अप्रैल तक दोपहर में गर्मी बढ़ने की संभावना कम ही है।

अप्रैल अंत में पड़ेगी तेज गर्मी

छग मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे खत्म होने लगेगा है, ऐसे में वातावरण से नमी भी कम होने लगी है। अप्रैल के आखिरी सप्ताह से गर्मी का तेज असर देखने को मिलेगा, कहीं कहीं लू भी चल सकती है। इस साल मई में अच्छी गर्मी के आसार हैं। सोमवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं भी चली। इसके प्रभाव से ही प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य की अपेक्षा दो डिग्री कम रहा।छत्तीसगढ़ में मार्च का दूसरा पखवाड़ा लगभग बारिश में बीत गया। अप्रैल में शुरू से तापमान बढ़ने लगता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews