छत्तीसगढ़: बिलासपुर रेल हादसे में मृतकों की संख्या हुई 8, 10 लाख के मुआवजे की घोषणा, घायलों का उपचार जारी, सीएम साय बनाए हुए नज़र

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार शाम एक बड़ा रेल हादसा हुआ। लालखदान के पास कोरबा पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें कई यात्रियों के हताहत होने की आशंका है। इस घटना के बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए और राहत-बचाव कार्य जारी है।
छत्तीसगढ़: बिलासपुर रेल हादसे में मृतकों की संख्या हुई 8, 10 लाख के मुआवजे की घोषणा, घायलों का उपचार जारी, सीएम साय बनाए हुए नज़र

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम भीषण रेल हादसे में पैसेंजर ट्रेन ने खड़ी मालगाड़ी पीछे से टक्कर मारी। यह दुर्घटना लालखदान के पास हावड़ा रूट पर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पैसेंजर ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में कुल 8 यात्रियों की मौत हो गई है। घायलों का उपचार किया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी एक ही ट्रैक पर आ गईं, जिससे यह भयानक हादसा हुआ। टक्कर के बाद जोरदार आवाज हुई और मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद घबराए हुए यात्री क्षतिग्रस्त डिब्बों से बाहर निकले। घटनास्थल पर चारों तरफ मलबा और ट्रेन के टूटे हुए हिस्से बिखरे पड़े थे।

राहत और बचाव कार्य तेज

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। बिलासपुर और आस-पास के जिलों से मेडिकल टीमों को भी मौके पर भेजा गया। स्थानीय प्रशासन की मदद से घायलों को मलबे से निकाल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर तत्काल पहुंचे।

8 लोगों की मौत कई घायल

इस हादसे में कुल 8 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि घायलों का उपचार लगातार जारी है। साथ ही गंभीर रूप से घायल हुए यात्रियों को 5 लाख रुपए और सामान्य रूप से घायल हुए यात्रियों को एक लाख रूपये मुआवजा दिया जाएगा।

सीएम विष्णु देव साय ने जताया दुःख

हादसे को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हृदय विदारक बताया साथ जिला प्रशासन को तत्काल हर संभव राहत देने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम जान गंवाने वाले यात्रियों के परिवारों के साथ खड़े हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलने के साथ से ही मुख्यमंत्री हर गतिविधि पर पैनी नजर बने हुए हैं।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया की ट्रेनों की भिड़ंत आमने-सामने नहीं हुई। अरुण साओ ने कहा मालगाड़ी ट्रैक पर खड़ी हुई थी और पैसेंजर गाड़ी ने पीछे से आकर टक्कर मारी है।

Banshika Sharma
लेखक के बारे में
Banshika Sharma

कंटेंट राइटर

मेरा नाम बंशिका शर्मा है। मैं एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हूँ। मुझे समाज, राजनीति और आम लोगों से जुड़ी कहानियाँ लिखना पसंद है। कोशिश रहती है कि मेरी लिखी खबरें सरल भाषा में हों, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके। View all posts by Banshika Sharma →
Follow Us :GoogleNews