CG Board Exam : 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर, अब साल में दो बार दे सकेंगे बोर्ड परीक्षाएं, अधिसूचना जारी, जानें किस तरह मिलेगा लाभ?

स्कूल शिक्षा विभाग के फैसले के तहत, फरवरी मार्च में प्रथम मुख्य परीक्षा के बाद जून के तीसरे सप्ताह के बाद द्वितीय मुख्य परीक्षा होगी। दूसरी परीक्षा में शामिल होने के लिए पहली परीक्षा के लिए आवेदन करना जरूरी होगा।
jac Board Exam

Chhattisgargh Board Exam 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ सरकार ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बडा फैसला किया है, इसके तहत स्कूल शिक्षा विभाग ने एक ही शैक्षणिक सत्र में दो बार बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने का फैसला लिया है।

साल में 2 बार आयोजित होगी बोर्ड परीक्षाएं

स्कूल शिक्षा विभाग के फैसले के तहत, फरवरी मार्च में प्रथम मुख्य परीक्षा के बाद जून के तीसरे सप्ताह के बाद द्वितीय मुख्य परीक्षा होगी। दूसरी परीक्षा में शामिल होने के लिए पहली परीक्षा के लिए आवेदन करना जरूरी होगा। प्रथम मुख्य बोर्ड परीक्षा में किसी विषय में फेल हुए छात्र दूसरी परीक्षा में बैठकर अनुत्तीर्ण हुए विषय की दोबारा परीक्षा दे सकेंगे, जिससे उनका साल नहीं खराब नहीं होगा। इन छात्रों को दूसरे चरण के लिए अलग से परीक्षा फॉर्म भरना होगा। यह नियम सत्र 2024-25 से पूरी तरह से लागू होगी।

छात्रों को मिल सकता है दूसरा मौका

बता दे कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के राजपत्र में नियम प्रकाशित किया गया है। राजपत्र में इस नियम के प्रकाशन के बाद अब छग बोर्ड द्वारा भी इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर साल में 2 बार मुख्‍य परीक्षा के सुझाव मांगे हैं। इसमें कोई भी सुझाव शिक्षा विभाग रूम नंबर S 2-10 मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर पर 9 जून तक भेज सकते हैं।  इस बार सीजी बोर्ड में कुल 1,32,708 ऐसे छात्र हैं जो फेल हुए या उनकी सप्लीमेंट्री आई है। उन्हें जून में होने वाली परीक्षा में बैठने का मौका मिल सकता है। उक्‍त सुझावों के बाद माशिमं इस साल फेल हुए छात्रों को मौका देने पर विचार कर सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews