MP Breaking News

बुधवार को छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा, 30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र

बुधवार को सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्ष में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। वहीं सरकार 30 अप्रैल को प्रस्तावित विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर तैयारियों पर चर्चा करेगी।
Chhattisgarh Cabinet Meeting

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्ष में बुधवार, 29 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी। इस बैठक में सरकार कई बड़े और संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा करेगी और महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति मिल सकती है।

बता दें कि बैठक में 30 अप्रैल को प्रस्तावित विधानसभा के विशेष सत्र की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। इतना ही नहीं सरकार द्वारा इस सत्र को लेकर नई रणनीति बना सकती है। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट में इस बात पर विस्तार से चर्चा होगी कि विपक्ष के हमलों का जवाब किस तरह दिया जाए और सदन में सरकार का पक्ष किस तरह मजबूती से रखा जाए। सभी की निगाहें गुरुवार को बुलाए गए विशेष सत्र पर टिकी हुई हैं। इसके अलावा विशेष सत्र में सरकार विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने के मूड में है, साथ ही नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम का समर्थन नहीं करने पर प्रस्ताव ला सकती है।

साथ ही कैबिनेट बैठक में आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इनमें संस्थान में रिक्त पदों पर भर्ती, उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण एवं छानबीन समिति के लिए टीआई पदों की स्थापना, तथा संग्रहालय में जनजातीय धार्मिक स्थलों के निर्माण और उनके प्रदर्शन से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं।

खरीफ सीजन 2026 की तैयारियों पर चर्चा

कैबिनेट बैठक में किसानों से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि बैठक में खरीफ सीजन 2026 की तैयारियों की भी गहन समीक्षा की जाएगी। किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इतना ही नहीं इस संबंध में विभागों को सख्त निर्देश दिए जा सकते हैं।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
बुधवार को छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा, 30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र - MP Breaking News