Chhattisgarh Weather : जारी रहेगा वर्षा का दौर, आज इन जिलों में भारी बारिश-वज्रपात-मेघगर्जन का अलर्ट, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

अगले पांच दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। खास करके सरगुजा संभाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
cg weather update today

अगले 5 दिनों तक छत्त्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। आज मंगलवार को 25 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने चमकने का अलर्ट जारी किया गया है।रायपुर में भी आकाश मेघमय तथा एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के आसार है।

1 से लेकर 3 जुलाई तक सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, जशपुर, और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों में मौसम बदला रहेगा। छत्तीसगढ़ में 1 जून से 1 जुलाई तक 158.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। बलरामपुर में सर्वाधिक 338.0 और बेमेतरा जिले में सबसे कम 68.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

आज मंगलवार को इन जिलों में बारिश-बिजली 

महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चापा, रायगढ़ , बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है।

वर्तमान में सक्रिय है कई मजबूत मौसम प्रणालियां

  • औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका श्री गंगानगर, दिल्ली, फतेहगढ़, सीधी, जमशेदपुर और तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों पर कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व तक जाती है।पूर्व-पश्चिम द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम यूपी से तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों पर कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तक जाती है, जो औसत समुद्र तल से 0.9 से 3.1 किमी ऊपर बनी हुई है।
  • तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ संबंधित चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है। इसके उत्तर ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।इसके असर से प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने तथा मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 158.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 158.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 338.0 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 68.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 144.6 मि.मी., सूरजपुर में 199.0 मि.मी., जशपुर में 301.0 मि.मी., कोरिया में 223.1 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 144.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर जिले में 124.9 मि.मी., बलौदाबाजार में 159.3 मि.मी., गरियाबंद में 153.9 मि.मी., महासमुंद में 130.0 मि.मी. और धमतरी में 131.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर में 90.0 मि.मी., मुंगेली में 109.7 मि.मी., रायगढ़ में 204.5 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 121.6 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 168.5 मि.मी., सक्ती में 102.5 मि.मी. कोरबा में 144.4 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 138.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।
  • दुर्ग जिले में 105.5 मि.मी., कबीरधाम में 77.8 मि.मी., राजनांदगांव में 75.8 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 201.3 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 96.7 मि.मी., बालोद में 141.8 मि.मी. और बस्तर जिले में 232.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।
  • कोंडागांव में 152.9 मि.मी., कांकेर में 198.1 मि.मी., नारायणपुर में 147.9 मि.मी., दंतेवाड़ा में 214.8 मि.मी., सुकमा में 106.6 मि.मी. और बीजापुर में 283.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

CG Weather Forecast Today

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews