Chhattisgarh Weather: मानसून फिर एक्टिव, 5 दिन तक वर्षा का दौर, आज 16 जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट, जानें IMD अपडेट

दो तीन दिनों तक प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर मेघगर्जन , वज्रपात और हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कहीं कहीं पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है
Weather Update

पश्चिम-मध्य और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ का मौसम एकदम से बदल गया है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। आज गुरूवार को 16 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33°C और 24°C के आसपास रहने की संभावना है।

3 संभागों में 2 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

  • आज गुरूवार को 16 में से 5 जिलों में ऑरेज और 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आज बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, धमतरी, कांकेर  में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बालोद, राजनांदगांव, दुर्ग, गरियाबंद, सुकमा, कोंडागांव, बस्तर, कबीरधाम , बेमेतरा, मुंगेली और रायगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • अगले 48 घंटों के लिए बस्तर , रायपुर और दुर्ग संभाग के अधिकांश इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होगी। जबकी बिलासपुर संभाग के जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम वर्षा का दौर चलेगा।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

एक निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम मध्य और उत्तरी एपी तथा दक्षिणी ओडिशा के तटों से लगे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। मानसून द्रोणिका औसत समुद्र तल पर भटिंडा, वाराणसी, डाल्टनगंज, झारसुगुडा से होकर पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के उत्तरी एपी और दक्षिण ओडिशा तटों पर स्थित निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र तक जा रही है। पूर्वी यूपी और आसपास के क्षेत्रों में एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है जो समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। अगले 2-3 दिनों तक प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम , एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 13 अगस्त तक 689.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 689.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1137.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 360.4 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 617.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 566.6 मि.मी., गरियाबंद में 568.7 मि.मी., महासमुंद में 568.5 मि.मी. और धमतरी में 565.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 707.3 मि.मी., मुंगेली में 718.8 मि.मी., रायगढ़ मंे 846.7 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 612.0 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 885.9 मि.मी., सक्ती में 752.6 मि.मी., कोरबा में 744.0 मि.मी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 665.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 552.9 मि.मी., कबीरधाम में 523.1 मि.मी., राजनांदगांव में 591.6 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 840.4 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 492.7 मि.मी., बालोद में 669.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 529.8 मि.मी., सूरजपुर में 852.6 मि.मी., जशपुर में 767.4 मि.मी., कोरिया में 789.8 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 734.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 842.3 मि.मी., कोंडागांव में 573.6 मि.मी., कांकेर में 726.6 मि.मी., नारायणपुर में 758.9 मि.मी., दंतेवाड़ा में 768.8 मि.मी., सुकमा में 586.2 मि.मी., बीजापुर में 847.0 मि.मी. और औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Chhattisgarh Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews