Chhattisgarh Weather : जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, आज 15 जिलों में मेघगर्जन-बिजली और तेज बारिश का अलर्ट, पढ़े IMD अपडेट

छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 373.6 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 567.4 और बेमेतरा जिले में सबसे कम 181.7 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
up Weather

अगले 4 दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधि में कमी होने की संभावना है, लेकिन चक्रवाती परिसंचरण व मानसून द्रोणिका के चलते सरगुजा संभाग के जिलों में मध्यम वर्षा जारी का दौर जारी रहेगा।आज सोमवार को 15 जिलों में बारिश, बिजली और मेघगर्जन की चेतावनी जारी की गई है।

जशपुर-सरगुजा में 50 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी।रायपुर-दुर्ग, राजनांदगांव में 5 दिन मौसम ड्राई रहेगा। रायपुर में आकाश मेघमय रहने के साथ एक-दो बार वर्षा होने की संभावना है।अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आज सोमवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

बस्तर , राजनाांदगाांव, रायपुर, बलौदा बाजार,  जशपुर, दुर्ग,सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपर, कोंडागाांव, उत्तर बस्तर काांकेर, धमतरी, गरियाबांद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ , बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, कोरिया में मेघगर्जन/ आकाशीय बिजली/ अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

  • उत्तरी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक बना हुआ है। इसके प्रभाव से, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
  • औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका बीकानेर, ग्वालियर, बांदा, सीधी, जमशेदपुर, दीघा से होकर गुजरती है और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जाती है तथा औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैली हुई है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकी हुई है। इसके असर से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कहीं कहीं भारी वर्षा तथा मेघगर्जन की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 13 जुलाई तक 373.6 MM वर्षा

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 373.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 567.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 181.7 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 280.5 मि.मी., सूरजपुर में 463.4 मि.मी., जशपुर में 486.6 मि.मी., कोरिया में 402.8 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 369.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर जिले में 351.9 मि.मी., बलौदाबाजार में 353.1 मि.मी., गरियाबंद में 321.2 मि.मी., महासमुंद में 335.2 मि.मी. और धमतरी में 323.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर में 387.3 मि.मी., मुंगेली में 388.0 मि.मी., रायगढ़ में 520.6 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 365.0 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 491.4 मि.मी., सक्ती में 430.6 मि.मी., कोरबा में 469.9 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 385.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।
  • दुर्ग जिले में 306.2 मि.मी., कबीरधाम में 265.4 मि.मी., राजनांदगांव में 300.0 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 484.9 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 247.0 मि.मी., बालोद में 380.4 मि.मी. और बस्तर जिले में 442.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।
  • कोंडागांव में 263.3 मि.मी., कांकेर में 366.9 मि.मी., नारायणपुर में 315.7 मि.मी., दंतेवाड़ा में 400.1 मि.मी., सुकमा में 232.0 मि.मी. और बीजापुर में 451.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews