Chhattisgarh Weather : आज भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन-वज्रपात, पढ़िए मौसम विभाग का नया अपडेट

उत्तरी छत्तीसगढ़ में 2 दिनों तक कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है, उसके बाद इसमें कमी आएगी।
weather update

अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। गुरूवार से दक्षिण छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होने के आसार है।खास करके बिलासपुर व सरगुजा संभाग के जिलों में मध्यम से भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है।

आज बुधवार को प्रदेश के 20 जिलों में मेघगर्ज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है।रायपुर में आकाश मेघमय रहने के साथ एक-दो बार वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32°C और 26°C के आसपास रहने की संभावना है।

आज बुधवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

नारायणपुर, कोंडागाांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगाांव, गरियाबांद, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर, दंतेवाडा, बलौदा बाजार, जांजगीर-चाांपा, रायगढ़ ,बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही,बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा मेघगर्जन/ आकाशीय बिजली/ अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

उत्तरी झारखंड और उससे सटे दक्षिण बिहार पर  निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। झारखंड और दक्षिण बिहार से होते हुए पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर पूर्वी यूपी की ओर बढ़ने की संभावना है। औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका बीकानेर, उत्तरी राजस्थान के मध्य भागों पर अवदाब के केंद्र, हमीरपुर, उत्तरी झारखंड और उससे सटे दक्षिण बिहार पर स्पष्ट रूप से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र, कोंटाई और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के पूर्व- उत्तर-पूर्व की ओर से होकर गुजर रहा है। इसके असर से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कहीं कहीं भारी वर्षा तथा मेघगर्जन की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 16 जुलाई तक 400.1 MM वर्षा

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 400.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 670.9 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 214.8 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 309.1 मि.मी., सूरजपुर में 513.8 मि.मी., जशपुर में 518.6 मि.मी., कोरिया में 447.2 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 394.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर जिले में 393.0 मि.मी., बलौदाबाजार में 411.2 मि.मी., गरियाबंद में 327.5 मि.मी., महासमुंद में 371.0 मि.मी. और धमतरी में 323.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर में 435.3 मि.मी., मुंगेली में 444.8 मि.मी., रायगढ़ मंे 545.6 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 397.4 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 539.1 मि.मी., सक्ती में 467.4 मि.मी., कोरबा में 492.1 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 402.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।
  • दुर्ग जिले में 329.7 मि.मी., कबीरधाम में 293.1 मि.मी., राजनांदगांव में 331.6 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 489.4 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 274.4 मि.मी., बालोद में 382.9 मि.मी. और बस्तर जिले में 442.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।
  • कोंडागांव में 270.7 मि.मी., कांकेर में 368.0 मि.मी., नारायणपुर में 315.7 मि.मी., दंतेवाड़ा में 400.4 मि.मी., सुकमा में 234.5 मि.मी. और बीजापुर में 452.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

CG Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews