Chhattisgarh Weather : आज बस्तर पहुंचेगा मानसून, 4 संभागों में बारिश-आंधी और बिजली का अलर्ट, चलेगी तेज रफ्तार से हवा, जानें IMD का ताजा अपडेट

आज मंगलवार को प्रदेश के 4 संभागों के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बिजली चमकने और गिरने का भी अनुमान है।इधर, मानसून के बस्तर संभाग के अन्य क्षेत्रों में भी सक्रिय होने की उम्मीद है।
cg weather

Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ के बीजापुर-सुकमा में अटके मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है, आज 18 जून को बस्तर संभाग होते हुए प्रदेश के अन्य हिस्सों में मानसून के पहुंचने का अनुमान है ।इसके बाद 4-5 दिनों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा और फिर प्रदेश में मध्यम से लेकर तेज बारिश का दौर चलेगा।आज मंगलवार को 4 संभागों में गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है।इस दौरान अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री नीचे आ सकता है।

आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

  • आज मंगलवार को सरगुजा-बस्तर संभाग में अगले 5 दिन तक बारिश आंधी की चेतावनी जारी की गई है।वही रायपुर और दुर्ग संभाग में भी कहीं-कहीं पर हल्की बारिश अंधड़ और वज्रपात का अलर्ट।
  • जगदलपुर, बस्तर, बकावंड, लोहंडीगुडा, तोकापाल, दरभा, बास्तानार, सरगुजा, मनेंद्रगढ़, कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर और जशपुर में बारिश होगी।अगले 2 दिनों में मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट के संकेत हैं।
  • राजधानी में मंगलवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं और गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की भी संभावना है।अधिकतम तापमान 40 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान हैं।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका बिहार से मेघालय तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में 18 जून से दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ और भागों में मानसून सक्रिय होने की संभावना है। अगले चार से पांच दिनों में मानसून प्रदेश के अन्य इलाकों में पहुंचेगा। आज मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बिजली गिरने चमकने की चेतावनी जारी की गई है। मंगलवार को मानसून बस्तर संभाग के अन्य क्षेत्रों में भी सक्रिय होने की उम्मीद है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews