Chhattisgarh Weather : प्रदेश में 2 दिन झमाझम, आज 10 जिलों में भारी बारिश-बिजली की चेतावनी, मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

CG weather

Chhattisgarh Weather alert Today : छत्तीसगढ़ में आज बुधवार को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है, वहीं जिन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है वहां मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। सीजी मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों बारिश की चेतावनी जारी की है।

आज इन जिलों में बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी के मध्य स्थित है और इसके उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए  प्रबल होकर अवदाब के रूप में बदलने की संभावना है।इसके प्रभाव से आज प्रदेश में हल्की से मध्यम और कई क्षेत्रों में भारी बारिश के भी आसार है।  जशपुर, कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट तो सरगुजा, पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़ और कोरबा जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट किया गया है। वही रायपुर सहित प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

बुधवार-गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, मानसूनी तंत्र के प्रभाव से छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही बना रहेगा। बुधवार को उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा भी हो सकती है। साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। प्रदेश के बिलासपुर समेत सरगुजा, सुरजपुर,पेंड्रा, रायगढ़ एवं कोरबा के एक-दो जिलों में 2-3 अगस्त की भारी वर्षा की संभावना है और वहीं जशपुर, बलरामपुर,रायगढ़, कोरबा, कोरिया, रायगढ़ एवं कोरबा जिले में भारी से अतिभारी वर्षा की संभावना है।

वर्तमान में एक साथ कई सिस्टम सक्रिय

  1. एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी के मध्य में स्थित है तथा इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 9.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
  2. इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 12 घंटे में प्रबल होकर अवदाब के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है।
  3. मानसून द्रोणिका का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में स्थित है तथा पूर्वी छोर दरभंगा, देवगढ़, कनिंग, निम्न दाब का क्षेत्र से होते हुए दक्षिण- पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews