Chhattisgarh Weather : नया वेदर सिस्टम एक्टिव, 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, पढ़े मौसम विभाग का ताजा अपडेट

48 घंटे बाद प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।
cg weather

सितंबर लगते ही छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में बने एक निम्न दबाव का क्षेत्र से 2 दिनों तक प्रदेश में मेघगर्जन की गतिविधि, वर्षा वितरण और तीव्रता में वृद्धि होगी। इसके साथ ही दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होगी। आज रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने के साथ एक-दो बार वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बता दे कि छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 891.7 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

आज कहां कहां होगी बारिश

सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, नारायणपुर, कोंडागांव , गरियाबंद, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनादं गांव, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) केसाथ मध्यम वर्षा ।

3 संभागों में दिखेगा नए सिस्टम का असर

नए वेदर सिस्टम के असर से 2 से 5 सितंबर के बीच बिलासपुर समेत उत्तर छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश की उम्मीद है। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में इसका ज्यादा असर रहेगा। खास करके रायपुर और बिलासपुर संभाग के पूर्वी जिलों में गरज–चमक के साथ भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

2-3 दिनों तक जारी रहेगा भारी वर्षा का दौर

  • मानसून द्रोणिका औसत समुद्र तल पर गंगानगर, सतना, डाल्टनगंज से होकर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे म्यांमार तट पर स्थित है और यह समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है तथा ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।
  • प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा ,एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।2 दिनों के बाद प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ : अब तक 891.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 891.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बस्तर जिले में सर्वाधिक 1292.9 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 432.1 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 756.4 मि.मी., बलौदाबाजार में 618.9 मि.मी., गरियाबंद में 747.1 मि.मी., महासमुंद में 651.2 मि.मी. और धमतरी में 797.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 843.2 मि.मी., मुंगेली में 829.7 मि.मी., रायगढ़ में 1055.4 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 721.2 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1038.6 मि.मी., सक्ती में 920.4 मि.मी., कोरबा में 851.3 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 851.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 713.5 मि.मी., कबीरधाम में 627.5 मि.मी., राजनांदगांव में 798.3 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1143.2 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 666.9 मि.मी. और बालोद में 977.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 633.1 मि.मी., सूरजपुर में 965.0 मि.मी., बलरामपुर जिले में 1277.8 मि.मी., जशपुर में 871.3 मि.मी., कोरिया में 984.4 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 894.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में कोंडागांव जिले में 837.9 मि.मी., कांकेर में 1047.0 मि.मी., नारायणपुर में 1135.1 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1243.6 मि.मी., सुकमा में 988.8 मि.मी. और बीजापुर में 1211.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews