Chhattisgarh Weather: सोमवार को एक्टिव होगा नया सिस्टम, 4 दिन जारी रहेगा वर्षा का दौर, आज 10 जिलों में अलर्ट

27-28 अगस्त तक प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
IMD Weather Update

24 घंटे बाद छत्तीसगढ़ के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। सोमवार को ओडिशा-पशिम बंगाल के तटों के पास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। अगले 4 दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। आज रविवार को बिलासपुर, दुर्ग, बलरामपुर,जशपुर, रायगढ़ समेत उत्तर संभाग के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने के साथ कुछ बार वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 27 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सोमवार को सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम

  • पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र और उसके आसपास के क्षेत्रों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। अगले 24 पंटों के दौरान इसके झारखंड से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और उसके बाद धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है।
  • समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका गंगानगर, म्वालियर, बांदा, देहरी, पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र और उसके आसपास के क्षेत्रों पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के केंद्र से होकर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व तक गुजर रही है। 25 अगस्त 2025 के आसपास ओडिशा-पशिम बंगाल के तटों के पास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। 27-28 अगस्त तक प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़: अब तक 797.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 797.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1173.7 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 402.6 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 692.7 मि.मी., बलौदाबाजार में 602.9 मि.मी., गरियाबंद में 690.6 मि.मी., महासमुंद में 623.2 मि.मी. और धमतरी में 711.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 810.3 मि.मी., मुंगेली में 796.7 मि.मी., रायगढ़ में 958.8 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 687.1 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1005.0 मि.मी., सक्ती में 872.6 मि.मी., कोरबा में 794.9 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 754.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 652.5 मि.मी., कबीरधाम में 578.4 मि.मी., राजनांदगांव में 748.2 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1031.2 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 593.5 मि.मी. और बालोद में 877.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 555.2 मि.मी., सूरजपुर में 885.9 मि.मी., जशपुर में 807.1 मि.मी., कोरिया में 891.9 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 796.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1017.7 मि.मी., कोंडागांव में 723.9 मि.मी., कांकेर में 929.1 मि.मी., नारायणपुर में 939.2 मि.मी., दंतेवाड़ा में 933.2 मि.मी., सुकमा में 751.2 मि.मी. और बीजापुर में 1012.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews