Chhattisgarh Weather : फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज 27 जिलों में मेघगर्जन-बिजली- बारिश का अलर्ट, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 75.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। जशपुर में सर्वाधिक 217.1 मि.मी. वर्षा और बेमेतरा में सबसे कम 22.9 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
up weather TODAY

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। अगले एक सप्ताह तक उत्तरी छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।अगले 5 दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

आज मंगलवार को प्रदेश के 2 दर्जन जिलों में बारिश बिजली और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है।इस दौरान 6 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इस दौैरान रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30°C और 25°C के आसपास रह सकता है।

25-26 जून को भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो आज मंगलवार को  गरियाबंद, बलौदाबाजार, कोरबा, गौरेला, सूरजपुर और बलरामपुर भारी बारिश हो सकती है।25 और 26 जून को पूरे प्रदेश में व्यापक वर्षा होने की संभावना है।खासकर बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा और सरगुजा संभाग में भारी बारिश हो सकती है।

मानसून के साथ कई वेदर सिस्टम सक्रिय

  • दक्षिण उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है।दक्षिण यूपी के मध्य भागों पर चक्रवाती परिसंचरण से उत्तर-पूर्व मप्र, झारखंड और उत्तरी ओडिशा होते हुए उत्तर- पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ एक गर्त बना हुआ है।
  • उत्तर तटीय एपी और दक्षिण ओडिशा तट से दूर पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 और 7.6 किमी ऊपर दक्षिण की ओर झुका हुआ है, जो ऊंचाई के साथ बना हुआ है।इसके असर से प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा, मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ : अब तक 75.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 75.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक जशपुर जिले में सर्वाधिक 217.1 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 22.9 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 79.8 मि.मी., सूरजपुर में 99.1 मि.मी., बलरामपुर में 216.7 मि.मी., कोरिया में 136.1 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 66.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में 43.5 मि.मी. बलौदाबाजार में 64.7 मि.मी., गरियाबंद में 68.7 मि.मी., महासमुंद में 61.1 मि.मी. और धमतरी में 37.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर में 40.5 मि.मी., मुंगेली में 34.6 मि.मी., रायगढ़ में 119.6 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 56.7 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 64.6 मि.मी., सक्ती में 49.8 मि.मी. कोरबा में 72.2 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 76.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।
  • दुर्ग जिले में 43.5 मि.मी., कबीरधाम में 48.5 मि.मी., राजनांदगांव में 27.4 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 47.3 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 48.7 मि.मी., बालोद में 49.1 मि.मी. और बस्तर जिले में 95.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। कोंडागांव में 67.4 मि.मी., कांकेर में 64.4 मि.मी., नारायणपुर में 44.1 मि.मी., दंतेवाड़ा में 129.8 मि.मी., सुकमा में 45.1 मि.मी. और बीजापुर में 144.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews