Chhattisgarh Weather : 2 दिन और बरसेंगे बादल, आज कई जिलों में भारी बारिश-बिजली का येलो अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

अगले 48 घंटों में मध्य व दक्षिण छत्तीसगढ़, मध्य व उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम तो एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
mp weather update

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के चलते अभी बुधवार गुरूवार को फिर मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। आज बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। खास करके दक्षिण और उत्तर भागों में इसका खास असर देखने को मिलेगा। शुक्रवार शनिवार से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर आंध्रप्रदेश, दक्षिण ओडिशा तटों से सटे पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव क्षेत्र स्थित है। इससे जुड़ा चक्रवती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक स्थित है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं एक दो जगह पर गरज चमक के साथ वज्रपात और भारी बारिश हो सकती है।

जानिए आज कहां कहां होगी बारिश

  • बुधवार को बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़ल,बिलाईगढ़, सक्ती, कोरबा, जांजगीर व बीजापुर में एक-दो स्थान पर मध्यम से भारी वर्षा के चलते येलो अलर्ट है। गुरूवार को भी सारंगढ-बिलाईगढ़, नारायणपुर, बिलासपुर, बिजापुर, जांजगीर, कांकेर, रायगढ़, मोहला-मानपुर में बारिश होने का अनुमान है।
  • खास करके बलौदाबाजार, बलरामपुर, बस्तर, बेमेतरा, बीजापुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कबीरधाम, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की संभावना है।भारी बारिश का संभावित क्षेत्र बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में अगले दो दिनों तक रहेगा।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

25 सितंबर को मध्य व दक्षिण छत्तीसगढ़, मध्य व उत्तरी छत्तीसगढ़ और 26 सितंबर को उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 27 सितंबर से बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है। अगले दो दिनों तक प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।रायपुर में 26 सितंबर तक रायपुर में हल्की बारिश हो सकती संभावना है लेकिन 27 सितंबर से मौसम साफ होने लगेगा।एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात व भारी बारिश होने की संभावना हैअधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 डिग्री और 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 1121.3 मि.मी. वर्षा 

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1121.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 25 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2339.7 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 596.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 596.6 मिमी, सूरजपुर में 1090.2 मिमी, बलरामपुर में 1642.2 मिमी, जशपुर में 957.9 मिमी, कोरिया में 1071.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1066.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 936.8 मिमी, बलौदाबाजार में 1162.4 मिमी, गरियाबंद में 1057.8 मिमी, महासमुंद में 921.3 मिमी, धमतरी में 1004.3 मिमी, बिलासपुर में 956.2 मिमी, मुंगेली में 1073.0 मिमी, रायगढ़ में 1020.5 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 689.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1186.5 मिमी, सक्ती 1015.6 मिमी, कोरबा में 1350.5 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1140.9 मिमी, दुर्ग में 639.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 884.1 मिमी, राजनांदगांव में 1097.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1217.3 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 830.0 मिमी, बालोद में 1164.0 मिमी, बस्तर में 1246.5 मिमी, कोण्डागांव में 1142.8 मिमी, कांकेर में 1388.0 मिमी, नारायणपुर में 1381.9 मिमी, दंतेवाड़ा में 1492.2 मिमी और सुकमा जिले में 1660.8 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews