Chhattisgarh Weather: 48 घंटों के लिए कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़े मौसम विभाग का ताजा अपडेट

आगामी 27 और 28 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना जताई गई है।छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 572.5 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
mp Weather

मजबूत मौसम प्रणाली के सक्रिय ना होने के चलते सोमवार से एक बार फिर छत्तीसगढ़ में वर्षा वितरण और तीव्रता में कमी आने की संभावना है।हालांकि कम दबाब के प्रभाव के कारण रविवार को प्रदेश में मध्यम वर्षा के साथ कहीं कहीं भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने के साथ कुछ बार वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 27°C और 24°C के आसपास रहने की संभावना है।

रविवार सोमवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • रविवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, जशपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, महासमुंद, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव और बस्तर जिलों में बारिश ।
  • आगामी 24 घंटों के लिए: प्रदेश के बलरामपुर, कांकेर, बीजापुर तथा जशपुर जिलों में एक- दो स्थानों मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
  • आगामी 48 घंटों के लिए:प्रदेश के कोरिया, बलरामपुर, रायपुर तथा बलोदाबाजार जिलों में एक-दो स्थानों मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

  • उत्तरी छत्तीसगढ़ और उससे सटे झारखंड पर बना दबाव पिछले 6 घंटों के दौरान 47 किमी प्रति घंटे की गति से लगभग पश्चिम की ओर तेज़ी से आगे बढ़ गया है और आज रविवार को धीरे-धीरे कमज़ोर होकर एक सुस्पष्ट निम्न दबाव वाले क्षेत्र में परिवर्तित होने की प्रबल संभावना है।
  • औसत समुद्र तल पर मानसून गर्त अनूपगढ़, चुरू, ग्वालियर, रीवा, उत्तरी छत्तीसगढ़ और उससे लगे पूर्वी मध्य प्रदेश, पुरुलिया, कोटाई और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के पूर्वी मध्य भाग से होकर गुजर रहा है। इन मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।फिलहाल इस हफ्ते बारिश का दौर जारी रहेगा ।

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 26 जुलाई तक 572.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 572.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 916.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 297.3 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 542.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 530.1 मि.मी., गरियाबंद में 438.6 मि.मी., महासमुंद में 490.3 मि.मी. और धमतरी में 452.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 632.3 मि.मी., मुंगेली में 632.4 मि.मी., रायगढ़ में 742.4 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 825.8 मि.मी., कोरबा में 652.4 मि.मी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 599.8 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 545.4 मि.मी., सक्ती में 698.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 477.4 मि.मी., कबीरधाम में 429.1 मि.मी., राजनांदगांव में 427.5 मि.मी., बालोद में 538.2 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 664.0 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 418.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 423.6 मि.मी., सूरजपुर में 719.8 मि.मी., जशपुर में 677.0 मि.मी., कोरिया में 643.6 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 609.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 669.4 मि.मी., कोंडागांव में 401.6 मि.मी., नारायणपुर में 506.9 मि.मी., बीजापुर में 721.7 मि.मी., सुकमा में 461.4 मि.मी., कांकेर में 522.1 मि.मी., दंतेवाड़ा में 585.1 मि.मी. और औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Chhattisgarh Weathe Forecast today

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews