Chhattisgarh Weather : 20 जिलों में मेघगर्जन- बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने चमकने के आसार, IMD की चेतावनी जारी, मानसून पर अपडेट

अगले चार से पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। खास करके इसका असर उत्तर छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा।
weather update

छत्तीसगढ़ में अगले एक हफ्ते तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। आज बुधवार को 20 जिलों में बारिश, मेघगर्जन और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौराव हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा हो सकती है। रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38°C और 27°C के आसपास रह सकता है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के चलते अगले 5 दिन प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम मेघ गर्जन के साथ तेज हवा चलने तथा हल्की वर्षा जारी रहने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने, तत्पश्चात कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग पूर्वानुमान

मॉनसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, सैंडहेड द्वीप, बालुरघाट से होकर गुजर रही है।उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पूर्वी बिहार के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।इसके असर से 2 से 3 दिन प्रदेश में मेघ गर्जन और तेज हवा (40-50 kmph) चलने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

आज बुधवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, राजनांदगांव, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH)/ वर्षा की संभावना है।

CG Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews