Chhattisgarh Weather : फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन कई जिलों में बारिश के आसार, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

6 अक्टूबर से उत्तर और मध्य भागों में गरज चमक के साथ वज्रपात की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की बारिश या बौछार हो सकती है।बिलासपुर में छह से 12 अक्टूबर के बीच भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
Weather Update

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मानसून के यू टर्न लेने के चलते 7 से 12 अक्टूबर के बीच प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती है है। आज शनिवार को भी प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।खास करके उत्तर और मध्य भागों में गरज चमक के साथ वज्रपात की गतिविधि बढ़ने की संभावना है।

छग मौसम विभाग के अनुसार, आमतौर पर प्रदेश में मानूसन की विदाई 12 अक्टूबर तक हो जाती है लेकिन इस बार मानसून उत्तरी और मध्य भागों में फिर से सक्रियता देखने को मिल रही है। इसके चलते अगले दो दिन हल्की बारिश या बौछार होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद मानसून की विदाई का दौर शुरू होगा और 20 अक्टूबर तक मानसून प्रदेश से पूरी तरह से विदा हो जाएगा। उत्तर-पूर्वी हवाओं के साथ अक्टूबर अंत में तापमान में गिरावट आएगी, जिससे रात में ठंड बढ़ने के आसार है।

6 से 8 अक्टूबर के बीच वर्षा के आसार

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि वर्तमान में उत्तरी बंगाल की खाड़ी तथा उससे सटे बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है तथा इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। छह अक्टूबर से आठ अक्टूबर तक उत्तर और मध्य भागों में वज्रपात की गतिविधि बढ़ने की संभावना है।8 से 12 अक्टूबर के बीच गरज-चमक के साथ बिलासपुर संभाग में वर्षा की संभावना है।

Chhattisgarh में अब तक 1166.2 MM औसत वर्षा 

  1. राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1166.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  2. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 05 अक्टूबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2377.7 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 606.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  3. राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 634.5 मिमी, सूरजपुर में 1160.8 मिमी, बलरामपुर में 1733.8 मिमी, जशपुर में 1064.1 मिमी, कोरिया में 1127.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1088.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  4. रायपुर जिले में 957.6 मिमी, बलौदाबाजार में 1188.3 मिमी, गरियाबंद में 1100.8 मिमी, महासमुंद में 969.8 मिमी, धमतरी में 1035.5 मिमी, बिलासपुर में 996.6 मिमी, मुंगेली में 1115.5 मिमी, रायगढ़ में 1111.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 734.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1223.4 मिमी, सक्ती 1063.1 मिमी, कोरबा में 1419.0 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1207.5 मिमी, दुर्ग में 655.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  5. कबीरधाम जिले में 922.6 मिमी, राजनांदगांव में 1128.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1239.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 856.6 मिमी, बालोद में 1199.6 मिमी, बस्तर में 1270.9 मिमी, कोण्डागांव में 1207.0 मिमी, कांकेर में 1422.5 मिमी, नारायणपुर में 1465.7 मिमी, दंतेवाड़ा में 1522.4 मिमी और सुकमा जिले में 1676.4 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews