छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। खास करके 6 और 7 जुलाई को वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने के आसार है। आज रविवार 5 जुलाई को उत्तरी छत्तीसगढ़ में तथा सोमवार 6 जुलाई को उत्तरी व मध्य छत्तीसगढ़ में वर्षा की तीव्रता अधिक होने की संभावना है।
आज रविवार को 15 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।रायपुर में आकाश मेघमय रहने के साथ रुक-रुक कर वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28°C और 24°C के आसपास रहने की संभावना है।छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 255.4 MM औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। बलरामपुर में सर्वाधिक 427.4 MM और बेमेतरा में सबसे कम 84.5 MM वर्षा दर्ज हुई है।
आज रविवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
- बलौदा बाजार, जांजगीर-चाांपा, रायगढ़ , बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की सांभावना है
- बीजापुर, दक्षिण बस्तर दांतेवाडा, बस्तर , नारायणपुर, कोंडागाांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबांद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ , जशपुर, दुर्ग,बेमेतरा, कबीरधाम, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मध्यम वर्षा की सांभावना है।
छत्तीसगढ़ मौसम विभाग पूर्वानुमान
- मानसून की द्रोणिका समुद्र तल से अब श्री गंगानगर, भिवानी, आगरा, बांदा, देहरी, पुरुलिया, कोलकाता से डोकर पूर्व दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।उत्तर-पूर्व एमपी और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक बना हुआ है।
- गंगीय पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी इवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और अब यह समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। आज गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
- द्रोणिका अब उत्तर-पूर्व अरब सागर से गंगीय पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों और आसपास के क्षेत्रों में उपरोक्त चक्रवाती परिसंचरण तक उत्तर गुजरात, उत्तर एमपी, दक्षिण-पूर्व यूपी, झारखंड से होकर समुद्र तल से 3.1 किमी और 5.8 किमी ऊपर दक्षिण की ओर झुक रही है।इसके असर से प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने तथा मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में अबतक 255.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज
- छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 255.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 427.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 84.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
- सरगुजा में 228.4 मि.मी., सूरजपुर में 272.4 मि.मी., जशपुर में 393.9 मि.मी., कोरिया में 336.4 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 242.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- रायपुर जिले में 418.9 मि.मी., बलौदाबाजार में 202.0 मि.मी., गरियाबंद में 211.5 मि.मी., महासमुंद में 199.5 मि.मी. और धमतरी में 193.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- बिलासपुर में 188.4 मि.मी., मुंगेली में 222.8 मि.मी., रायगढ़ में 417.1 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 297.4 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 323.0 मि.मी., सक्ती में 298.8 मि.मी. कोरबा में 325.3 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 238.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।
- दुर्ग जिले में 121.2 मि.मी., कबीरधाम में 143.9 मि.मी., राजनांदगांव में 109.2 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 295.3 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 132.8 मि.मी., बालोद में 171.5 मि.मी. और बस्तर जिले में 394.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।
- कोंडागांव में 229.3 मि.मी., कांकेर में 266.4 मि.मी., नारायणपुर में 267.2 मि.मी., दंतेवाड़ा में 368.2 मि.मी. और सुकमा में 179.1 मि.मी. और बीजपुर जिले में 398.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
Chhattisgarh Weather Forecast



मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !





