Chhattisgarh Weather : फिर मानसून हुआ सक्रिय, 3 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

एक जून 2024 से 6 सितंबर तक राज्य में 948.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1993.7 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 504.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
Weather, cg Weather

Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ में आगामी तीन दिनों के दौरान मानसून के सक्रिय रहने से झमाझम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान प्रदेशभर में मध्यम से भारी बारिश का दौर चलेगा। आज  रविवार को भी राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश के आसार हैं।  मेघगर्जन के सथ वज्रपात के भी आसार है।

अगले तीन दिनों में प्रदेश में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान रायपुर शहर में गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

अगले 3 दिनों तक इन जिलों में झमाझम बारिश 

  • आज रविवार को बस्तर संभाग के अधिकांश जगहों पर गरज चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, गरियाबंद, धमतरी और महासमुंद जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
  • 9 सितंबर को बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, गरियाबंद और धमतरी जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट तो 10 सितंबर को गरियाबंद, धमतरी, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मानसून सक्रिय, जारी रहेगा बारिश का दौर

  • यह गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, झारखंड और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ से होते हुए पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ रहा है।मानसून रेखा वर्तमान में बीकानेर, कोटा, दमोह, पेंड्रा रोड, पारादीप से होकर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और मध्य क्षेत्र के निम्न दबाव वाले क्षेत्र पर केन्द्रित है। यह द्रोणिका समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर उत्तरी छत्तीसगढ़ तक स्थित है।
  • इन सभी मौसम प्रणालियों के चलते आगामी तीन दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। खास करके बस्तर संभाग के अधिकांश जगहों पर गरज चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। वही रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 948.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से 6 सितंबर तक राज्य में 948.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 06 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1993.7 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 504.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 520.7 सूरजपुर जिले में 925.5 मिमी, बलरामपुर में 1362.0 मिमी, जशपुर में 806.4 मिमी, कोरिया में 940.5 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 947.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 777.0 मिमी, बलौदाबाजार में 959.0 मिमी, गरियाबंद में 910.8 मिमी, महासमुंद में 733.4 मिमी, धमतरी में 821.2 मिमी, बिलासपुर में 870.2 मिमी, मुंगेली में 981.9 मिमी, रायगढ़ में 902.5 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 554.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1048.2 मिमी, सक्ती 888.4 मिमी, कोरबा में 1254.9 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1008.3 मिमी, दुर्ग में 549.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 760.7 मिमी, राजनांदगांव में 897.3 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1024.0 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 660.6 मिमी, बालोद में 954.8 मिमी, बस्तर में 1041.3 मिमी, कोण्डागांव में 919.6 मिमी, कांकेर में 1107.9 मिमी, नारायणपुर में 1059.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 1240.1 मिमी और सुकमा जिले में 1356.6 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews