Chhattisgarh Weather: बदले मौसम के मिजाज, 5 दिन शीतलहर के आसार, पढ़े विभाग का ताजा पूर्वानुमान

चार पांच दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में ठंड का असर तेज रहेगा। फिलहाल प्रदेश में कोई मजबूत मौसमी तंत्र सक्रिय नहीं है, ऐसे में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।
up weather

Chhattisgarh Weather Forecast: बारिश का दौर थमते ही छत्तीसगढ़ का मौसम एकदम से बदल गया है। तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर तेज होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है लेकिन उत्तरी व मध्य छत्तीसगढ़ में एक-दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है।आज बुधवार को रायपुर में आकाश साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 डिग्री सेल्सियस और 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ताजा पूर्वानुमान

वर्तमान में कोई मजबूत मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है ऐसे में छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में एक-दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है।फिलहाल दो चार दिनों तक मौसम का मिजाज यूही रहने का अनुमान है। मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

 1 जून से 15 अक्टूबर तक हुई 1212.8 मिमी वर्षा (मानसून सीजन 2025)

छत्तीसगढ़ में अब तक 1213.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1659.7 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 554.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1159.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 1004.8 मि.मी., गरियाबंद में 1234.9 मि.मी, महासमुंद में 1065.1 मि.मी. और धमतरी में 1149.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

Chhattisgarh Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews