Chhattisgarh Weather : मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, आज 12 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश, वज्रपात-मेघगर्जन-तेज हवा का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 30 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1325.5 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 205.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
IMD Weather Update

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है, जिसके चलते आज 30 जुलाई से प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। मंगलवार से प्रदेश के अधिकांश भागों पर झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, मुंगेली, रायपुर, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, बस्तर और कोंडागांव जिले शामिल है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ रहेगा।

अगले 3 दिनों तक इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • 30 जुलाई: बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही मुंगेली, कोरबा, रायपुर, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, बस्तर, कोंडागावं में बारिश को यलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • 31 जुलाई: जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, मुगेली, बालोद, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में तेज बारिश होगी।
  • 1 अगस्त: कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली, कोरबा, गारियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमतरा, कबीरधाम, खैरागढ़, छुईखदान, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट किया है।

क्या कहता है छग मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश और उसके आसपास स्थित है,यह 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है।मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर बीकानेर, पेंड्रा रोड, कोंटाई और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किमी ऊंचाई तक है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार है लेकिन दक्षिण छत्तीसगढ़  में भारी वर्षा होगी।

छत्तीसगढ़ में अब तक 551.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 551.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 30 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1325.5 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 205.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 333.2 मिमी, बलरामपुर में 468.9 मिमी, जशपुर में 362.8 मिमी, कोरिया में 346.7 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 372.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 479.2 मिमी, बलौदाबाजार में 630.7 मिमी, गरियाबंद में 614.5 मिमी, महासमुंद में 432.8 मिमी, धमतरी में 626.7 मिमी, बिलासपुर में 537.5 मिमी, मुंगेली में 561.0 मिमी, रायगढ़ में 417.1 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 253.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 499.1 मिमी, सक्ती में 380.4 कोरबा में 618.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 491.3 मिमी, दुर्ग में 352.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 454.0 मिमी, राजनांदगांव में 638.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 733.4 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 424.2 मिमी, बालोद में 722.9 मिमी, बेमेतरा में 344.8 मिमी, बस्तर में 673.6 मिमी, कोण्डागांव में 652.3 मिमी, कांकेर में 845.2 मिमी, नारायणपुर में 727.0 मिमी, दंतेवाड़ा में 771.6 मिमी और सुकमा जिले में 895.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews