Chhattisgarh Weather : फिर बदला मौसम, सक्रिय हुआ मानसून, आज 7 जिलों में बारिश की चेतावनी, 5-6 सितंबर को भारी बारिश के आसार, जानें IMD पूर्वानुमान

chhattisgah weather

Chhattisgarh Weather update Today : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सितंबर में मानसून के एक्टिव होने से मौसम बदल गया है। आने वाले 24 घंटे में मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही 7 जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। आज 3 सितंबर रविवार को बालोद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कांकेर, राजनांदगांव जिले में तेज बारिश की संभावना है।

सोमवार से बस्तर संभाग में अच्छी बारिश

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में निम्नदाब का क्षेत्र बनने के प्रभाव से सोमवार से दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के जिलों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है, जबकि दूसरे संभागों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। छत्तीसगढ़ में पांच और छह सितंबर को विदर्भ, चार और छह सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में हल्की से भारी बारिश होे की संभावना है। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है।

5-6 सितंबर में भारी बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार पांच व छह सितंबर को प्रदेश भर में भारी बारिश के आसार है। तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। आने वाले दो दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव नहीं होगा और हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। यह 4.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है और बिजली गिरने की भी संभावना है।

जानिए अबतक छत्तीसगढ़ में कहां कितनी हुई वर्षा

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 730 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 31 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1282.9 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 336.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 655.7 मिमी, बलरामपुर में 695.3 मिमी, जशपुर में 593.6 मिमी, कोरिया में 707.6 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 715 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 827.3 मिमी, बलौदाबाजार में 723.2 मिमी, गरियाबंद में 661.3 मिमी, महासमुंद में 754.7 मिमी, धमतरी में 722 मिमी, बिलासपुर में 746.2 मिमी, मुंगेली में 884.5 मिमी, रायगढ़ में 813.1 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 660.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 615.9 मिमी, सक्ती में 608.2 मिमी, कोरबा में 719 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 745.4 मिमी, दुर्ग में 582 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 569 मिमी, राजनांदगांव में 784.7 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 923.7 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 747.1 मिमी, बालोद में 767.2 मिमी, बेमेतरा में 561.8 मिमी, बस्तर में 784.4 मिमी, कोण्डागांव में 691.4 मिमी, कांकेर में 682.7 मिमी, नारायणपुर में 686.8 मिमी, दंतेवाड़ा में 853 मिमी और सुकमा में 1085.2 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews