CG Weather : साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव, मानसून फिर सक्रिय, छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें IMD का पूर्वानुमान

UP Weather,

CG Weather Alert Today : छत्तीसगढ़ में मानसून के एक बार फिर एक्टिव होने से अगले 2 से 3 दिन तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। आज  7 जुलाई को कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की अनुमान है। रायपुर जिले में बादल छाए रहेंगे और शाम-रात तक बारिश के आसार हैं। वहीं एक से दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और भारी बारिश की संभावना है। अगले चौबीस घंटे तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है।

चक्रवाती घेरे का प्रभाव

छग मौसम विभाग की मानें तो एक मानसून ट्रफ अब बीकानेर, कोटा, रायसेन, मंडला, अंबिकापुर, बालासोर से होकर पूर्व-दक्षिणपूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खड़ी तक जाती है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे लगे मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 1.5 किमी से 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है, जो कि दक्षिण पूर्व दिशा की ओर ऊंचाई तक झुका हुआ है, जिसके वजह से बारिश के आसार बन रहे हैं। अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार है, जिससे तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।

सरगुजा संभाग पर ज्यादा असर

सीजी मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट संभावित है। भारी वर्षा का क्षेत्र सरगुजा संभाग के जिलों में संभावित है। उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश में बने एक चक्रवाती परिसंचरण के चलते प्रदेश में फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है। कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। एक दो स्थानों में बिजली गिरने की भी आशंका है। प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट संभव है। आज 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ नॉर्थ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आज रायगढ़, जशपुर, बलरामपुर में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और वज्रपात होने की भी संभावना है। पेंड्रा जिले में 3 दिन का येलो अलर्ट जारी किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews