CG Weather : द्रोणिका का प्रभाव, 10 जिलों में बारिश की चेतावनी, येलो-ऑरेंज अलर्ट, बिजली गिरने-चमकने के भी आसार, जानें IMD पूर्वानुमान

chhattisgah weather

CG Weather Alert Today : छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (CG Meteorological Department) की मानें तो दो चक्रवात व एक द्रोणिका सक्रिय है। वही बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवा आने से धूप-बादल के आसार है। इस दौरान कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। बस्तर क्षेत्र के लिए आरेंज अलर्ट व रायपुर सहित 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। अप्रैल अंत तक लू चलने और तापमान में बढ़ोत्तरी होने के आसार कम है, हालांकि मई से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

अगले 48 घंटे तक बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका और चक्रीय चक्रवात सक्रिय होने के कारण 48 घंटे में बारिश होने का अनुमान लगाया है। जिसके चलते ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है।अप्रैल अंत तक मौसम के यूहीं बने रहने के आसार है।संभावना है कि एक मई से गर्मी में बढोतरी शुरू होगी।

पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटे में पाली 3 सेमी, तखतपुर 2 सेमी, जांजगीर 2 सेमी, ओरछा 2 सेमी, भैसथान 1 सेमी, कांकेर 1 सेमी वर्षा हुई। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई।रायपुर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews