Chhattisgarh Weather: मानसून का प्रभाव, 24 घंटे में एक्टिव होगा नया सिस्टम, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली-वज्रपात, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

up imd weather

Chhattisgarh Weather Alert Today : छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है, जिसके कारण प्रदेश में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज नया सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में 2-3 दिन फिलहाल यही स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम तोे कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रदेश के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना भी जताई है।मुख्य रूप से दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार हैं।  प्रदेश के दक्षिण छत्तीसगढ़ अधिकांश स्थानों पर, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर बारिश संभावित है।

हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो मानसून द्रोणिका मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ की ओर से ही गुजर रही है, ऐसे में सोमवार को बस्तर संभाग के एक से दो स्थानों मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं, जबकि सरगुजा संभाग को अच्छी बारिश के लिए 25 जुलाई तक इंतजार करना होगा। वही निम्न दाब का क्षेत्र बनने और मानसून का टर्फ अंबिकापुर के ऊपर ही रहने की संभावना है।इसके चलते अंबिकापुर सहित पूरे संभाग में अच्छी बारिश होने के आसार कम ही हैं।  प्रदेश में 24 जुलाई को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा भी होने की संभावना है।

एक साथ 3 सिस्टम सक्रिय

  1. मानसूनी द्रोणिका दीसा, रतलाम, बैतुल, ब्रम्हपुरी, कांकेर, कलिंगापट्टनम, और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की और होते हुए स्थित है।
  2. पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है जो कि मध्य समुद्र तल से 1.5 किमी ऊंचाई पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती सिस्टम दक्षिण ओडिशा और उसके आस पास के क्षेत्र के ऊपर 3.1 किमी ऊंचाई पर स्थित है।
  3. एक हवा का शियर जोन 20 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर मध्य समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई के बीच है।
  4. आज दक्षिण मध्य और उससे लगे उत्तरी पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने  से  प्रदेश में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मंगलवार से सरगुजा संभाग में भी बारिश होने की संभवना है।

पिछले 24 घंटे का बारिश का अलर्ट

  1. प्रदेश में इस सीजन में सबसे ज्यादा बीजापुर में 773.4 मिलीमीटर बारिश हुई है।
  2. बालोद में 619.2 मिमी, धमतरी में 511.4 मिमी, राजनांदगांव में 552 मिमी और सुकमा में 636.5 मिमी बारिश 1 जुलाई से 23 जुलाई तक रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से ज्यादा है।
  3. सरगुजा में केवल 172.3 मिमी ही बारिश हुई है। इसके अलावा राजधानी रायपुर में 495.4 मिमी औसत बारिश हुई है, जो सामान्य है।
  4. प्रदेश में सर्वाधिक तापमान रायगढ़ जिले में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews