Chhattisgarh Weather : बुधवार से फिर बदलेगा मौसम, शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर, आज 25 जिलों में अलर्ट, जानें IMD नया अपडेट

बुधवार से पूरे प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में फिर वृद्धि होने वाली है।फिलहाल एक सप्ताह तक उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है।
weather update

अगले एक सप्ताह तक पूरे छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है । ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है जिससे 27 अगस्त बुधवार से वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है। आज मंगलवार को 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने के साथ कुछ बार वर्षा या गरज- चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आज मंगलवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, बस्तर में भारी बारिश
  • सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा , बस्तर, नारायणपुर, कोंडागावं में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / तेज हवा/ आंधी (60-80 KMPH) ।
  • बालोद, राजनांदगावं , गरियाबंद, बलौदा बाजार, जशपुर, दुर्ग ,बस्तर, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, जाजंगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सुरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / तेज हवा/अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

  • एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 1.5 से 5.8 किमी ऊपर ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है, जो है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है।
    एक द्रोणिका हरियाणा से लेकर उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण के केंद्र तक समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी ऊपर तक बनी हुई है।
  • मानसून द्रोणिका औसत समुद्र तल पर बीकानेर से प्रयागराज, डाल्टनगंज होकर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के तक जा रही है। इसके असर से प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा , एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़: अब तक 832.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 832.2 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1256.5 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 411.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 701.5 मि.मी., बलौदाबाजार में 607.2 मि.मी., गरियाबंद में 704.6 मि.मी., महासमुंद में 626.8 मि.मी. और धमतरी में 718.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 822.6 मि.मी., मुंगेली में 803.5 मि.मी., रायगढ़ में 1014.9 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 695.5 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1012.6 मि.मी., सक्ती में 891.6 मि.मी., कोरबा में 835.6 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 842.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 660.1 मि.मी., कबीरधाम में 586.7 मि.मी., राजनांदगांव में 752.0 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1060.7 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 616.5 मि.मी. और बालोद में 882.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 613.0 मि.मी., सूरजपुर में 945.1 मि.मी., जशपुर में 860.9 मि.मी., कोरिया में 976.3 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 868.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1106.6 मि.मी., कोंडागांव में 755.5 मि.मी., कांकेर में 960.4 मि.मी., नारायणपुर में 984.2 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1041.1 मि.मी., सुकमा में 790.7 मि.मी. और बीजापुर में 1056.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Chhattisgarh Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews