Chhattisgarh Weather: फिर बदलेगा मौसम, थमेगा भारी वर्षा का दौर, आज इन जिलों में अलर्ट, पढ़े IMD का नया अपडेट

छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 767.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।अबतक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1144.4 मिमी वर्षा और बेमेतरा जिले में सबसे कम 393.7 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
cg weather

दक्षिण तटीय ओडिशा पर बने अवदाब के प्रभाव के कारण के कमजोर पड़ने के चलते छत्तीसगढ़ में आज बुधवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।आज से दक्षिण छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधि में कमी आने की संभावना है।हालांकि प्रदेश में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने के साथ कुछ बार वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

बुधवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • जांजगीर-चाांपा, बिलासपुर, कोरिया, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, कोरिया में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा।
  • राजनांदगांव, रायपुर,बालौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ , बिलासपुर, कोरिया, दुर्ग,बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया में बारिश की संभावना।

वर्तमान में सक्रिय है ये मौसम प्रणालियां

दक्षिण आंतरिक ओडिशा पर बना अवदाब पिछले 6 घंटों के दौरान 28 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के बाद अब एक स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र में कमजोर पड़ने की संभावना है। मानसून की द्रोणिका दीव, सूरत, नंदुरबार, अमरावती, दक्षिण आंतरिक ओडिशा के ऊपर अवदाब के केंद्र से होकर गुजर रही है और वहां से पूर्व दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के पूर्व मध्य तक औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली हुई है। भारतीय क्षेत्र में अक्षांश 20° उत्तर के साथ औसत समुद्र तल से 3.1 और 4.5 किमी ऊपर कतरनी क्षेत्र बना रहा।इसके असर से प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ : अब तक 767.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 767.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1144.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 393.7 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 684.2 मि.मी., बलौदाबाजार में 589.4 मि.मी., गरियाबंद में 668.1 मि.मी., महासमुंद में 600.7 मि.मी. और धमतरी में 686.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 753.8 मि.मी., मुंगेली में 762.4 मि.मी., रायगढ़ में 868.9 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 641.9 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 942.0 मि.मी., सक्ती में 795.2 मि.मी., कोरबा में 763.6 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 712.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 643.6 मि.मी., कबीरधाम में 551.1 मि.मी., राजनांदगांव में 712.8 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 979.0 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 563.7 मि.मी. और बालोद में 823.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 536.0 मि.मी., सूरजपुर में 876.9 मि.मी., जशपुर में 777.9 मि.मी., कोरिया में 846.2 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 759.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1016.1 मि.मी., कोंडागांव में 713.5 मि.मी., कांकेर में 909.5 मि.मी., नारायणपुर में 928.2 मि.मी., दंतेवाड़ा में 927.6 मि.मी., सुकमा में 739.3 मि.मी. और बीजापुर में 1008.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews