Chhattisgarh Weather : मानसून का प्रभाव, 1 दर्जन जिलों में बारिश-बिजली, मेघ गर्जन-वज्रपात, कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा का अलर्ट, जानें IMD अपडेट

CG Weather,

Chhattisgarh Weather Alert Today :  मानसून की सक्रियता के चलते छत्तीसगढ़ में अभी 3-4 दिन बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। आज शनिवार को मौसम विभाग ने रायपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। खासकर सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में रूक-रुक कर हल्की बारिश होती रहेगी।  कुछ इलाकों में भारी से अति भारी बारिश और गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है।वही कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है।

आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो  आज शनिवार जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, कांकेर, बस्तर, रायपुर और कोरबा में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। वही बिलासपुर में 9 से 11 सितंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। 12 से 15 सितंबर के बीच वर्षा की गतिविधियों में पुन: वृद्धि दर्ज होगी।वही अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का हाल ऐसे ही रहने की संभावना है। सितंबर में अच्छी बारिश के आसार है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, कोटा, रायसेन, पेंड्रा रोड, जमशेदपुर, दीघा और उसके बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। एक साइक्लोन सर्कुलेशन दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके असर से प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 819.4 MM औसत वर्षा दर्ज

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 819.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 08 सितंबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1390.0 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 365.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 690.2 मिमी, बलरामपुर में 753.8 मिमी, जशपुर में 670.3 मिमी, कोरिया में 763.7 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 791.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 908.0 मिमी, बलौदाबाजार में 806.0 मिमी, गरियाबंद में 723.2 मिमी, महासमुंद में 834.2 मिमी, धमतरी में 782.2 मिमी, बिलासपुर में 845.7 मिमी, मुंगेली में 987.7 मिमी, रायगढ़ में 945.8 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 733.5 मिमी, जांजगीर-चांपा में 698.4 मिमी, सक्ती में 704.1 मिमी, कोरबा में 800.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 859.0 मिमी, दुर्ग में 696.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 643.2 मिमी, राजनांदगांव में 913.2 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1055.8 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 843.8 मिमी, बालोद में 847.3 मिमी, बेमेतरा में 648.1 मिमी, बस्तर में 874.3 मिमी, कोण्डागांव में 890.2 मिमी, कांकेर में 816.2 मिमी, नारायणपुर में 793.0 मिमी, दंतेवाड़ा में 913.9 मिमी और सुकमा में 1223.7 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews