Chhattisgarh Weather : प्रदेश में आज भी कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार, पढ़े मौसम विभाग का ताजा अपडेट

छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 951.2 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1329.0 मिमी वर्षा और बेमेतरा जिले में सबसे कम 461.5 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
mp Weather Update

आज शुक्रवार से पूरे छत्तीसगढ़ में वर्षा के वितरण और तीव्रता में कमी आने की संभावना है।हालांकि उत्तरी छत्तीसगढ़ पर कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभागों के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।रायपुर मेंआकाश सामान्यतः मेघमय रहने के साथ एक-दो बार वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31°C और 24°C के आसपास रहने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश की संभावना

नारायणपुर, कोंडागाांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव , महासमुंद , रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, में हल्की वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।कोरबा के मिनीमाता बांगो बांध के 8 गेट खोल दिए गए है, यहां जलस्तर 358.10 मीटर तक पहुंच गया है।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

  • आज उत्तरी छत्तीसगढ़ और उससे सटे पूर्वी मध्य प्रदेश पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक विस्तृत है और ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है।पूर्वोत्तर अरब सागर से सौराष्ट्र, दक्षिण गुजरात होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक बनी द्रोणिका, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और समीपवर्ती क्षेत्रों पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण, उत्तरी छत्तीसगढ़ और समीपवर्ती पूर्वी मध्य प्रदेश और ओडिशा पर औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
  • आज शुक्रवार को प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।2 दिनों के बाद प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 951.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 951.2 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1329.0 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 461.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 810.5 मि.मी., बलौदाबाजार में 700.4 मि.मी., गरियाबंद में 783.0 मि.मी., महासमुंद में 695.1 मि.मी. और धमतरी में 836.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 987.1 मि.मी., मुंगेली में 965.8 मि.मी., रायगढ़ में 1164.6 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 807.7 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1156.1 मि.मी., सक्ती में 1047.3 मि.मी., कोरबा में 1000.5 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 908.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 742.9 मि.मी., कबीरधाम में 670.9 मि.मी., राजनांदगांव में 830.6 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1168.0 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 690.0 मि.मी. और बालोद में 1013.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 679.8 मि.मी., सूरजपुर में 1006.0 मि.मी., जशपुर में 929.8 मि.मी., कोरिया में 1059.2 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 955.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1313.0 मि.मी., कोंडागांव जिले में 868.4 मि.मी., कांकेर में 1074.8 मि.मी., नारायणपुर में 1143.6 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1283.0 मि.मी., सुकमा में 1021.2 मि.मी. और बीजापुर में 1285.2 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Chhattisgarh Weather Today

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews