Chhattisgarh Weather : छाए रहेंगे बादल, कई जिलों में आज भी गरज चमक के साथ बारिश-तेज हवा, अगले हफ्ते से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

IMD Weather Update

Chhattisgarh Weather Update Today : अलग अलग मौसम प्रणालियों के चलते छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हुई। फिलहाल चार पांच दिनों तक आंधी और गरज चमक के साथ बादल-बारिश की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। आज शुक्रवार को भी प्रदेश में कई इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है।

आज कई जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार,  द्रोणिका और चक्रीय चक्रवात के कारण आ रही नमी के चलते के असर से आज शुक्रवार को कोरिया, गौरेला पेंड्रा, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, धमतरी सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट होने के आसार है, इसके बाद बढ़ोतरी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बिहार के ऊपर 1.5 किमी ऊंचाई तक है, एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर स्थित है। एक द्रोणिका, हवा की अनियमित गति तटीय कर्नाटक तक है। इन मौसम प्रणालियों के चलते लगातार नमी आ रही है, जिससे शुक्रवार को कई स्थानों पर हल्की बारिश तथा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ अंधड़ तथा वज्रपात की भी संभावना है।अगले एक सप्ताह तक मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव बना रहेगा।फिलहाल 20 अप्रैल तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना कम है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews