Chhattisgarh Weather: 30 जुलाई तक वर्षा का दौर, आज सोमवार को 20 जिलों में अलर्ट, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

आगामी दो दिनों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है, ऐसे में कई गांवों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है।
cg weather

चक्रवाती परिसंचरण ,कम दबाव के क्षेत्र और एक द्रोणिका के असर से छत्तीसगढ़ में 30 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। इस दौरान गरज चमक के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।हालांकि सोमवार से भारी वर्षा का दौर कम होने लगेगा । आज सोमवार को 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने के साथ कुछ बार वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30°C और 24°C के आसपास रहने की संभावना है।

सोमवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

धमतरी, बालोद, राजनांदगाांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ , बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

  • उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र उसी क्षेत्र में बना रहा। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है जिसके कम दबाव के क्षेत्र में कमजोर होने की संभावना है।
  • उत्तर-पश्चिम एमपी और उसके आसपास के क्षेत्रों पर बने सुस्पष्ट निम्न दबाव के क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण से एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व एमपी, झारखंड और उत्तरी गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तर-पूर्व बांग्लादेश तक औसत समुद्र तल से 0.9 से 5.8 किमी ऊपर बनी हुई है।
  • औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका अच बीकानेर, कोटा, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों पर बने सुस्पष्ट निम्न दबाव के क्षेत्र, डाल्टनगंज, दीघा और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक गुजरती है। इन मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।फिलहाल इस हफ्ते बारिश का दौर जारी रहेगा ।

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 28 जुलाई तक 572.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 595.2 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 934.5 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 303.1 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले मे 547.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 536.5 मि.मी., गरियाबंद में 452.8 मि.मी., महासमुंद में 510.7 मि.मी. और धमतरी में 462.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 645.8 मि.मी., मुंगेली में 638.7 मि.मी., रायगढ़ मंे 760.2 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 832.0 मि.मी., कोरबा में 660.0 मि.मी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 615.6 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 567.9 मि.मी., सक्ती में 706.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 483.6 मि.मी., कबीरधाम में 439.9 मि.मी., राजनांदगांव में 528.0 मि.मी., बालोद में 560.7 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 720.3 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 436.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 436.6 मि.मी., सूरजपुर में 753.9 मि.मी., जशपुर में 700.0 मि.मी., कोरिया में 688.7 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 647.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 693.0 मि.मी., कोंडागांव में 415.1 मि.मी., नारायणपुर में 545.0 मि.मी., बीजापुर में 755.6 मि.मी., सुकमा में 476.3 मि.मी., कांकेर में 562.2 मि.मी., दंतेवाड़ा में 624.6 मि.मी. और औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Chhattisgarh Weathe Forecast today

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews