Chhattisgarh Weather : आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बादलों की आवाजाही, तेज बारिश-वज्रपात के साथ मेघगर्जन की चेतावनी

राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 06 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1509.7 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 321.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
weather update

Chhattisgarh Weather : मानसूनी तंत्र के प्रभाव के चलते छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। आज मंगलवार को प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की चेतावनी जारी की गई है, वही मध्य छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा की संभावना है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की संभावना है।फिलहाल पूरे हफ्ते मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।

आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें आज मंगलवार को बलरामपुर, बस्तर, बीजापुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जशपुर, कोंडागांव, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, बेमेतरा,बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़ बिलाईगढ़ नारायणपुर, सुकमा, सूरजपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, रायपुर, राजनांदगांव सरगुजा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमा

एक अवदाब उत्तर पूर्व राजस्थान और उसके आसपास स्थित है।इसके पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए क्रमिक कमजोर होकर निम्न दाब के क्षेत्र में अगले 12 घंटें में बदलाव होगा। मानसून द्रोणिका पूर्व दक्षिण की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है, जिससे प्रदेश में मंगलवार को रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 676.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 676.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 06 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1509.7 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 321.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 553.2 मिमी, बलरामपुर में 845.6 मिमी, जशपुर में 536.1 मिमी, कोरिया में 575.3 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 582.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  •  रायपुर जिले में 599.0 मिमी, बलौदाबाजार में 742.0 मिमी, गरियाबंद में 647.0 मिमी, महासमुंद में 499.6 मिमी, धमतरी में 668.6 मिमी, बिलासपुर में 624.7 मिमी, मुंगेली में 670.7 मिमी, रायगढ़ में 571.1 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 343.3 मिमी, जांजगीर-चांपा में 601.6 मिमी, सक्ती 521.5 कोरबा में 792.3 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 614.3 मिमी, दुर्ग में 443.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 553.1 मिमी, राजनांदगांव में 749.0 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 855.3 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 518.9 मिमी, बालोद में 801.8 मिमी, बेमेतरा में 414.8 मिमी, बस्तर में 735.9 मिमी, कोण्डागांव में 746.4 मिमी, कांकेर में 963.1 मिमी, नारायणपुर में 855.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 884.2 मिमी और सुकमा जिले में 1000.1 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews