Chhattisgarh Weather : मौसम में बदलाव, तापमान पहुंचा 35 डिग्री, 2-3 डिग्री और बढ़ेगा, जानिए पूरे हफ्ते का हाल

अगले 7 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मार्च अंत में हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है। तापमान भी 40 °C के पार जा सकता है।
Weather Update

मार्च का महीना लगते ही छत्तीसगढ़ का मौसम एकदम से बदल गया है। दिन में तेज धूप के साथ गर्मी अपना असर दिखाने लगी है हालांकि सुबह व रात के समय हल्की ठंडक बनी हुई है। सोमवार को रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35°C और 22°C के आसपास रहने की संभावना है।रविवार (1 मार्च 2026) को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.6°C रायपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.9°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

2-3 दिन मौसम रहेगा शुष्क

रायपुर मौसम केंद्र की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, कोमोरिन क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों से लेकर विदर्भ तक फैले चक्रवाती परिसंचरण के ऊपर से गुजरने वाली द्रोणिका, जो आंतरिक तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक और मराठवाड़ा से होकर गुजरती है और समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। पश्चिमी विक्षोभ या किसी सक्रिय सिस्टम का प्रभाव ना होने के कारण अगले दो-तीनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ बने रहने की संभावना है। फिलहाल कहीं भी बादल छाने के साथ बारिश की कोई संभावना नहीं है।

3°C तक बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग (IMD) की मानें तो प्रदेश में आगामी 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3°C की क्रमिक वृद्धि होने का अनुमान है हालांकि इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। अगले 7 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मार्च अंत में हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है। तापमान भी 40 °C के पार जा सकता है।

Chhattisgarh Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews