Chhattisgarh Weather : मौसम में बदलाव ,1 दर्जन जिलों में वर्षा-बिजली, 6 जिलों में येलो अलर्ट, जानें पूरे हफ्ते का हाल-IMD का नया अपडेट

CG weather

Chhattisgarh Weather Alert Today : मानसून ट्रफ के प्रभाव के चलते एक बार फिर छत्तीसगढ़ का मौसम बदल गया है। आज रविवार को एक दर्जन से ज्यादा जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, हालांकि आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है, लेकिन बारिश की गतिविधि कम होगी और अधिकतम तापमान में भी वृद्धि होगी। इसके अलावा आने वाले पांच दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। हालांकि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है और कहीं कहीं भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है।

आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, आज सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, रायगढ़, जांजगीर, कोरबा, महासमुंद, रायपुर,बलौदाबाजार ,धमतरी में हल्की से मध्यम बारिश तो गौरेला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, बेमेतरा,कबीरधाम,राजनांदगांव में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा, बादल छा सकते है। सोमवार को दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में एक दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री वृद्धि की संभावित बनी हुई है।

क्या कहता है छग मौसम विभाग का पूर्वानुमान

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में औसत समुद्र तल पर एक मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा, गुना, सतना, पुरुलिया, कृष्णानगर और वहां से पूर्व की ओर मणिपुर तक गुजरती रही है,वही दक्षिण-पश्चिम बिहार और आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।एक ट्रफ उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से लेकर उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश से होते हुए पश्चिम असम तक तथा दक्षिण- पश्चिम बिहार के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 0.9 और 1.5 किमी के बीच सक्रिय है।

बता दे कि छत्‍तीसगढ़ में एक जून से लेकर 23 सितंबर तक 1020 मिमी बारिश हो चुकी है,जो सामान्य से 8 फीसद कम है। जून से अबतक के आंकड़ों को देखें तो 4 जिलों में ज्यादा बारिश, 15 जिलों में सामान्य और 8 जिलों में कम बारिश हुई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews