Chhattisgarh Weather : मौसम में बदलाव जारी, छाए रहेंगे बादल, 10 जिलों में हल्की बारिश, आकाशीय बिजली चमकने के आसार, जानें IMD का ताजा अपडेट

CG weather

Chhattisgarh Weather Update Today :  छत्तीसगढ़ में धीरे धीरे मानसून की सक्रियता बढ़ने लगी है, इसके चलते मौसम विभाग ने आज मंगलवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। खासकर सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है।फिलहाल कही भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं जारी की गई है, लेकिन 3-4 दिनों में नए सिस्टम के एक्टिव होने से अच्छी बारिश का अनुमान है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

सीजी मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की सम्भावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के आसार है। सरगुजा और जशपुर संभाग के अधिकतर जगहों पर आज बारिश की संभावना है, वही बुधवार को तेज बारिश हो सकती है। कोरिया में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है, लेकिन बुधवार से तेज बारिश के आसार हैं। कोरबा, रायपुर, महासमुंद और बस्तर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

सीजी मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून द्रोणिका पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में स्थित है और इसका दूसरा पूर्वी छोर गोरखपुर, दरभंगा, मालदा उसके बाद पूर्व की ओर पूर्व की ओर नागालैंड तक विस्तारित है।मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर अमृतसर, करनाल, मेरठ, लखनऊ, सेबुर, गोलपारा और उसके बाद पूर्व की ओर नागालैंड तक फैला है। मौसम विभाग के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रवात दक्षिण बांग्लादेश और उसके आसपास 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है, इससे नमी आ रही है और प्रदेश में रिमझिम बारिश का दौर बना हुआ है।

जानिए अबतक कहां कितनी बारिश

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 620.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 11 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1070.1 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 291.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 559.2 मिमी, बलरामपुर में 520.0 मिमी, जशपुर में 492.9 मिमी, कोरिया में 604.5 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 629.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 734.8 मिमी, बलौदाबाजार में 628.4 मिमी, गरियाबंद में 585.6 मिमी, महासमुंद में 677.4 मिमी, धमतरी में 624.3 मिमी, बिलासपुर में 624.4 मिमी, मुंगेली में 790.2 मिमी, रायगढ़ में 686.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 542.5 मिमी, जांजगीर-चांपा में 501.0 मिमी, सक्ती में 510.1 मिमी, कोरबा में 621.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 583.1 मिमी, दुर्ग में 502.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 489.6 मिमी, राजनांदगांव में 683.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 787.7 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 652.4 मिमी, बालोद में 679.8 मिमी, बेमेतरा में 484.5 मिमी, बस्तर में 654.6 मिमी, कोण्डागांव में 478.7 मिमी, कांकेर में 561.8 मिमी, नारायणपुर में 566.2 मिमी, दंतेवाड़ा में 760.2 मिमी और सुकमा में 895.4 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews