Chhattisgarh Weather : 24 घंटे में फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, शुरू होगा तेज बारिश का दौर, आज कई जिलों में अलर्ट, पढ़े IMD अपडेट

आज प्रदेश में अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कहीं कहीं एक दो बार भारी बारिश हो सकती है। मानसून के सक्रिय होते ही सोमवार मंगलवार से फिर अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।
cg weather

छत्तीसगढ़ में सितंबर से एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 24 से 48 घंटे बाद पूरे क्षेत्र में गरज के साथ बारिश और वर्षा मेघगर्जन की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है। खास करके 2 से 5 सितंबर के बीच बिलासपुर समेत उत्तर छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश की उम्मीद है। आज रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने के साथ एक-दो बार वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बता दे कि छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 874.0 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

आज रविवार को इन जिलों में बारिश

दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में भारी बारिश। सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) की संभावना है

सितंबर से फिर बदलेगा मौसम

वर्तमान में कोई मजबूत मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है हालांकि 24 घंटे बाद फिर मानसून के सक्रिय होने से झमाझम बारिश का दौर देखने को मिलेगा। वर्तमान में औसत समुद्र तल पर मानसून गर्त बीकानेर, कोटा, सिवनी, दुर्ग, भवानीपटना, गोपालपुर से होकर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है।इसके असर से आज रविवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। 2 दिनों के बाद प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ : अब तक 874.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 874.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1265.6 मि. मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 430.6 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 752.2 मि.मी. बलौदाबाजार में 616.2 मि.मी. गरियाबंद में 733.6 मि.मी. महासमुंद में 646.5 मि.मी. और धमतरी में 782.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 833.1 मि.मी. मुंगेली में 817.0 मि.मी. रायगढ़ में 1040. 3 मि.मी. सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 7138 मि.मी. जांजगीर-चांपा में 1020.0 मि.मी. सक्ती में 905. 9 मि.मी. कोरबा में 8440 मि.मी. और गोरेला-पेण्ड्रा-मरवाडी 847.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। I
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 713.8 मि.मी. कबीरधाम में 613.5 मि.मी. राजनांदगांव में 784.6 मि. मी. मोडला मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1091.0 मि.मी. खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 654.6 मि. मी. और बालोद में 940.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 6226 मि.मी. सूरजपुर में 959.9 मि.मी. जशपुर में 863.8 मि.मी. कोरिया में 982.6 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 878.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1248.2 मि.मी. कोंडागांव में 8042 मि.मी. कांकेर में 1018.4 मि.मी. नारायणपुर में 1110.3 मि.मी. दतेवाड़ा में 1195.2 मि.मी. सुकमा में 941.1 मि.मी. और बीजापुर में 1170.2 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews