Chhattisgarh Weather: 24 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, मानसून पकडेगा रफ्तार, मंगलवार को 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अगले 48 घंटों में नए वेदर सिस्टम और मानसून के दोबारा सक्रिय होने से प्रदेश में इस हफ्ते भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।खास करके दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौसम बदला रहेगा।
cg weather

छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।बुधवार से प्रदेश में वर्षा की तीव्रता में वृद्धि देखने को मिलेगी।खास करके 23 से 26 जुलाई तक प्रदेश में एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। वही अगले 5 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। आज मंगलवार को 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने के साथ एक-दो बार वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33°C और 25°C के आसपास रहेगा।इधर, गुरूवार को उत्तर बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है जिसका दक्षिण छत्तीसगढ़ में ज्यादा असर देखने को मिलेगा।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

धमतरी, बालोद, राजनांदगाांव, गरियाबांद, महासममुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ , बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया में मेघगर्जन/ आकाशीय बिजली/ अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा।

वर्तमान में सक्रिय है ये मौसम प्रणालियां

एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण ओडिशा और उसके आसपास बना हुआ है तथा समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पूर्व की ओर झुका हुआ है। मानसून द्रोणिका औसत समुद्र तल पर जम्मू से वाराणसी, रांची होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी जा रही है।इसके असर से प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने तथा मेघगर्जन होने की संभावना है।दो दिन बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में अति भारी बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 21 जुलाई तक 446.1 MM वर्षा

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 446.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 739.1 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 240.8 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 438.3 मि.मी., बलौदाबाजार में 439.1 मि.मी., गरियाबंद में 373.8 मि.मी., महासमुंद में 394.5 मि.मी. और धमतरी में 372.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 471.4 मि.मी., मुंगेली में 513.3 मि.मी., रायगढ़ में 570.9 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 598.6 मि.मी., कोरबा में 516.9 मि.मी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 440.5 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 437.6 मि.मी., सक्ती में 538.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 368.5 मि.मी., कबीरधाम में 333.6 मि.मी., राजनांदगांव में 361.5 मि.मी., बालोद में 438.8 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 521.8 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 311.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 351.6 मि.मी., सूरजपुर में 569.3 मि.मी., जशपुर में 546.1 मि.मी., कोरिया में 532.2 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 490.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 509.1 मि.मी., कोंडागांव में 314.9 मि.मी., नारायणपुर में 347.2 मि.मी., बीजापुर में 505.1 मि.मी., सुकमा में 303.3 मि.मी., कांकेर में 403.2 मि.मी., दंतेवाड़ा में 425.6 मि.मी. और औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews