Chhattisgarh Weather: मौसम में बदलाव, और गिरेगा पारा, 3 दिन शीतलहर का अलर्ट, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

आने वाले दो तीन दिन तक छत्तीसगढ़ में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा लेकिन कोहरे व शीतलहर का असर रहेगा।
mp Weather

Chhattisgarh Weather Forecast: छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर जारी है। दो तीन उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगी लेकिन तत्पश्चात 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। बता दे कि शनिवार को जगदलपुर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम 4.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।रायपुर में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

2 दिन शीतलहर का अलर्ट

रायपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, आज रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 2 दिनों के बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है लेकिन शीतलहर चलेगी।रायपुर में धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 डिग्री सेल्सियस और 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

7 से 9 दिसंबर तक इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

  • 07.12.205 से 08.12.205 के लिए: प्रदेश के गौरेला पेण्ड्रा मारवाही, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़ छुईखदान गंडाई, राजनांदगाँव, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, मोहला मानपुर अंबागढ़चौकी, बालोद और कोरबा में एक दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है।
  • 08.12.205 से 09.12.205 के लिए: प्रदेश के गौरेला पेण्ड्रा मारवाही, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़ छुईखदान गंडाई, राजनांदगाँव, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, मोहला मानपुर अंबागढ़चौकी, बालोद और कोरबा में एक दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है।

CHHATTISGARH WEATHER

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews