Chhattisgarh Weather : 48 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, छाए रहेंगे बादल, इन जिलों में बारिश-बिजली के आसार, जानिए विभाग का ताजा पूर्वानुमान

UP Weather,

Chhattisgarh weather Update Today : छत्‍तीसगढ़ के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मानसूनी तंत्र के प्रभाव से अक्टूबर के पहले सप्ताह तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है ।आज बुधवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ ही बिजली भी गिर सकती है। हालांकि तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। आने वाले दिनों में भी मौसम का रुख ऐसा ही बना रहेगा। मानसूनी तंत्र व चक्रवात के प्रभाव से अक्टूबर पहले सप्ताह तक बारिश के आसार है। वहीं 12 अक्टूबर से प्रदेश में मानसून की वापसी संभावित है।

अक्टूबर तक ऐसा रहेगा मौसम

छग मौसम विभाग की मानें तो मानसूनी तंत्र के साथ चक्रवात के प्रभाव से पांच-छह अक्टूबर तक बारिश की संभावनाएं बनी रह सकती है। छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिलों में आज बादल छाए रहेंगे, शाम से कहीं-कहीं- गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, वही 28 29 और 30 सितंबर को राज्यभर में तेज और अच्छी बारिश होने का अनुमान है।इसके अलावा 1 और 2 अक्टूबर को भी कई जिलों में बारिश के आसार है। इस दौरान बिजली गिरने चमकने और मेघगर्ज की भी आशंका है।

छत्तीसगढ़ में अब तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 1041.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से 26 सितंबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1632.6 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 471.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 772.8 मिमी, बलरामपुर में 925.9 मिमी, जशपुर में 869.5 मिमी, कोरिया में 916.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 899.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 1184.7 मिमी, बलौदाबाजार में 1197.0 मिमी, गरियाबंद में 914.2 मिमी, महासमुंद में 1024.1 मिमी, धमतरी में 953.5 मिमी, बिलासपुर में 1233.8 मिमी, मुंगेली में 1353.9 मिमी, रायगढ़ में 1218.3 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 976.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1167.3 मिमी, सक्ती में 1037.0 मिमी, कोरबा में 1041.0 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1113.1 मिमी, दुर्ग में 896.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 918.7 मिमी, राजनांदगांव में 1146.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1263.2 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 1083.6 मिमी, बालोद में 1002.0 मिमी, बेमेतरा में 933.0 मिमी, बस्तर में 1005.4 मिमी, कोण्डागांव में 1019.9 मिमी, कांकेर में 984.4 मिमी, नारायणपुर में 920.0 मिमी, दंतेवाड़ा में 1032.0 मिमी और सुकमा में 1380.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews