Chhattisgarh Weather : 5 संभागों में बदलेगा मौसम का मिजाज, आज 10 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात और मेघगर्जन का अलर्ट ,पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

01 जून 2024 से  18 अगस्त छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1720.6 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 436.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।अब तक राज्य में 793.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
mp Weather Update

Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून की बढ़ती सक्रियता के चलते फिलहाल 2-3 दिन बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। आगामी तीन दिनों तक सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश वज्रपात और मेघ गर्जन को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वही रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में भी हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

आज छग के इन जिलों में Heavy Rain अलर्ट

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, आज बस्तर, सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा में मेघगर्जन, तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।बिलासपुर और सरगुजा संभाग के साथ सूरजपुर, जशपुर, कोरिया,  भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर , कोरबा, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी में अच्छी बारिश के आसार है। 19 और 20 अगस्त को रायपुर में बादल छाए रहने के साथ बारिश की भी संभावना है।अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

छग मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

दक्षिण बांग्लादेश और पड़ोस पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके संबंध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। इसके धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और बांग्लादेश से सटे गंगीय पश्चिम बंगाल पर चिहिंत कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर बीकानेर, सीकर, उरई, वनस्थली, सीधी, रांची और उसके बाद निम्न दाब के केंद्र तक स्थित है. जिसके कारण प्रदेश के कई इलाके में वर्षा होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 793.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 793.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से  18 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1720.6 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 436.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 772.5 मिमी, बलरामपुर में 1141.4 मिमी, जशपुर में 625.0 मिमी, कोरिया में 781.6 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 795.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 677.1 मिमी, बलौदाबाजार में 821.1 मिमी, गरियाबंद में 755.8 मिमी, महासमुंद में 568.7 मिमी, धमतरी में 728.3 मिमी, बिलासपुर में 708.7 मिमी, मुंगेली में 788.3 मिमी, रायगढ़ में 698.4 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 445.3 मिमी, जांजगीर-चांपा में 780.7 मिमी, सक्ती 656.0 मिमी, कोरबा में 999.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 752.8 मिमी, दुर्ग में 509.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 630.1 मिमी, राजनांदगांव में 835.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 924.0 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 586.8 मिमी, बालोद में 856.0 मिमी, बेमेतरा में 459.3 ममी, बस्तर में 872.2 मिमी, कोण्डागांव में 795.2 मिमी, कांकेर में 1036.7 मिमी, नारायणपुर में 923.9 मिमी, दंतेवाड़ा में 1007.1 मिमी और सुकमा जिले में 1092.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews