Chhattisgarh Weather: 2 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के साथ बारिश के आसार, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

2 दिनों के बाद प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। अगले 5 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में बादल भी छाए रहने का अनुमान है।
mp Weather

Chhattisgarh Weather Forecast: गुरूवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरे छत्तीसगढ़ से वापसी हो गई है जिससे मौसम एकदम साफ और शुष्क हो गया है। आज शुक्रवार को मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन धनतेरस से दिवाली के बीच फिर बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

रायपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की गुरूवार को पूरे देश से वापसी हो गई है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर मानसून की वर्षा गतिविधि 16 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल-माहे में शुरू हो गई है। उत्तरी झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, कहीं कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है लेकिन 2 दिनों के बाद प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताी गई है।

छत्तीसगढ़: 15 अक्टूबर तक 1213.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में अब तक 1213.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1659.7 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 554.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1159.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 1004.8 मि.मी., गरियाबंद में 1234.9 मि.मी, महासमुंद में 1065.1 मि.मी. और धमतरी में 1149.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1205.1 मि.मी., मुंगेली में 1183.0 मि.मी., रायगढ़ में 1396.7 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1116.1 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1413.5 मि.मी., सक्ती में 1274.2 मि.मी., कोरबा में 1179.3 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1112.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 948.2 मि.मी., कबीरधाम में 892.0 मि.मी., राजनांदगांव में 1012.5 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1462.0 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 919.1 मि.मी. और बालोद में 1317.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 799.0 मि.मी., सूरजपुर में 1183.2 मि.मी., बलरामपुर में 1580.4 मि.मी., जशपुर में 1105.4 मि.मी., कोरिया में 1253.4 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1138.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1640.6 मि.मी., कोंडागांव जिले में 1213.5 मि.मी., कांकेर में 1421.8 मि.मी., नारायणपुर में 1474.4 मि.मी., दंतेवाड़ा जिले में 1652.3 मि.मी., और सुकमा जिले में 1332.5 मि.मी. की औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Chhattisgarh Weather forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews