Chhattisgarh Weather: मौसम में बदलाव, आज इन जिलों में बारिश- मेघगर्जन-तेज हवा का अलर्ट, पढ़े IMD का ताजा अपडेट

प्रदेश में 2-3 दिन अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।इन क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।
cg weather update today

छत्तीसगढ़ के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से मंगलवार को दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। आज 15 जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने के साथ गरज-चमक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

आज मंगलवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर , नारायणपुर, कों डागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ , बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा ।
  • सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर , कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, राजनांदगांव, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ , बिलासपुर, कोरबा, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, में मध्यम वर्षा ।

चक्रवाती परिसंचरण/निम्न दबाव का क्षेत्र समेत कई सिस्टम सक्रिय

  • पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तटों पर एक सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 9.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। आज मंगलवार को इसके दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश तटों को पार करने की संभावना है।
  • मानसून द्रोणिका गुजरात से जलगांव, ब्रह्मपुरी, जगदलपुर होते हुए पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी तक समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली हुई है।एक कतरनी क्षेत्र अक्षांश 19°N के साथ-साथ औसत समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी ऊपर बना हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा में झुकता जा रहा है।इसके असर से 2-3 दिन प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और मध्य व दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ : अब तक 750.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 750.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1142.0 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 371.1 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 647.0 मि.मी., बलौदाबाजार में 582.4 मि.मी., गरियाबंद में 642.7 मि.मी., महासमुंद में 589.4 मि.मी. और धमतरी में 647.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 736.1 मि.मी., मुंगेली में 751.7 मि.मी., रायगढ़ में 860.8 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 634.0 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 924.6 मि.मी., सक्ती में 786.0 मि.मी., कोरबा में 753.5 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 698.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 607.8 मि.मी., कबीरधाम में 538.8 मि.मी., राजनांदगांव में 689.9 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 949.4 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 538.0 मि.मी. और बालोद में 786.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 531.4 मि.मी., सूरजपुर में 870.8 मि.मी., जशपुर में 771.1 मि.मी., कोरिया में 840.0 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 754.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1003.4 मि.मी., कोंडागांव में 694.4 मि.मी., कांकेर में 867.9 मि.मी., नारायणपुर में 914.5 मि.मी., दंतेवाड़ा में 916.1 मि.मी., सुकमा में 732.9 मि.मी. और बीजापुर में 990.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

CG Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews