Chhattisgarh Weather : 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों बारिश-बिजली के आसार, चलेगी तेज हवा, जानें आज कैसा रहेगा वेदर

cg weather

Chhattisgarh Weather Update Today : मार्च में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बार बार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं बारिश तो कहीं मौसम शुष्क बना हुआ है। आज मंगलवार को भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा, लेकिन बुधवार को कई जिलों में बादल छाने के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।खास करके बिलासपुर और सरगुजा संभाग में इसका असर देखने को मिलेगा।

आज मौसम शुष्क, बुधवार को बारिश

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, आज मंगलवार को रायपुर में मौसम शुष्‍क रहेगा। प्रदेश में अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। बुधवार को कुछ एक क्षेत्र में फिर बिजली बारिश अथवा बूंदाबांदी जैसी स्थिति बनने की संभावना है। वही दो दिन बाद राज्य के मध्य क्षेत्र के एक-दो स्थानों पर मौसम बदल सकता है।इन दिनों छत्‍तीसगढ़ में दिन का अधिकतम तापमान 28 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य जैसी स्थिति में है, इससे हल्की गर्मी क अहसास हो रहा है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

छत्तीसगढ़ मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया किपश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 74 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 3.1 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से सोमवार की तरह अभी मंगलवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा तथा 6 मार्च बुधवार को प्रदेश के मध्य भाग में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। बुधवार से बादल छाने से बिलासपुर शहर समेत संभाग का मौसम प्रभावित हो सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews