Road Accident: हाइवा-ऑटो की टक्कर, पूर्व सांसद के भतीजे समेत 4 की मौत, वाहन के उड़े परखच्चे

Road Accident

बिलासपुर, डेस्क रिपोर्ट ।Road Accident . छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां बिलासपुर-तखतपुर मेन रोड पर मोछ के पास तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को टक्कर मार दी, इस हादसे में पूर्व सांसद समेत चार लोगों की मौत हो गई।इस घटना के बाद चालक हाइवा छोड़कर फरार हो गया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, पुरानी पेंशन योजना के नियम बदले, अधिसूचना जारी, जानें कितनी मिलेगी पेंशन

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 11 बजे की बिलासपुर-तखतपुर मेन रोड पर मोछ के पास की है।यहां देर रात मालवाहक आटो में सवार होकर चार लोग जा रहे थे, तभी मेन रोड में तेज रफ्तार हाइवा आ रहा था।इसी हाईवा का बैलेंस बिगड़ा और तखतपुर के मोछ मोड़ के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने आटो को टक्कर मार दी।इस हादसे में पूर्व सांसद लखनलाल साहू के भतीजे समेत चार लोगों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़े.. MP: इन ट्रेनों में लगेंगे इकोनॉमी कोच, कम होगा किराया, इनका समय बदला, ये ट्रेनें रद्द

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में सवार 2 लोग उछल कर सड़क से दूर जा गिरे। वहीं, चालक और एक सवारी उसी में ही बुरी तरह से फंस गए, जिन्हें बाद में गैस कटकर से ऑटो को काटकर निकालना पड़ा। पुलिस ने हाईवा क्रमांक CG08 AD 1051 जब्त कर लिया है ।वहीं हवा चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस आटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।फिलहाल मामले की जांच जारी है।

मृतकों के नाम

  • भुनेश्वर साहू पिंटू पिता भारत साहू उम्र 36 वर्ष निवासी अमोरा परसाकापा।
  • ओमप्रकाश वर्मा पिता राम कुमार उम्र 22 वर्ष कडार।
  • रघुवीर साहू पिता रामखिलावन साहू उम्र 24 वर्ष निवासी कुली लुथरा ।
  • पूर्व सांसद लखन लाल साहू का भतीजा महेश साहू पिता शोभाराम साहू उम्र 40 वर्ष फरहदा शामिल हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews