IAS Promotion 2024 : नए साल के मौके पर 13 IAS अफसरों को प्रमोशन का तोहफा, वेतनमान में भी वृद्धि, आदेश जारी, देखें लिस्ट

ias promotion

IAS Promotion 2024 : नए साल के मौके पर छत्तीसगढ़ की विष्णु साय सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 14 अफसरों को तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने 13 IAS अधिकारियों को प्रमोशन दिया है, इसी के साथ अफसरों के वेतन मैक्ट्रिक्स में बढ़ोतरी की गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने भी आदेश जारी किए है। इनमें 1994 बैच के चार आइएसस अधिकारियों को अतिरिक्त मुख्य सचिव(एसीएस) के वेतनमान पर पदोन्नत किया गया है।

जानिए किस 13 अफसरों को मिला प्रमोशन

  • 1994 बैच के आईएएस मनोज पिंगुआ, ऋचा शर्मा, निधी छिब्बर, विकासशील को प्रमुख सचिव से एडिशनल चीफ सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई है। इन चारों आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति के संबंध में छानबीन समिति की 26 दिसंबर की बैठक की थी, इसके बाद इनके प्रमोशन की अनुशंसा की गई थी।
  • वन विभाग के साथ-साथ गृह, जेल और आवासीय आयुक्त छत्तीसगढ़ भवन की जिम्मेदारी संभाल रहे मनोज पिंगुआ को 1 जनवरी 2024 से प्रमोशन का लाभ मिलेगा।
  • इसके अलावा भीम सिंह, राजेश सिंह राणा, शिखा राजपूत, एसएन राठौर, महादेव कावरे, एसएल धावड़े और शारदा वर्मा को भी प्रमोशन दिया गया है।
  • नरेंद्र कुमार दुग्गा जो एमसीबी के कलेक्टर हैं, उन्हें भी प्रमोशन की सौगात मिली है।प्रमोशन पाए सभी आईएएस अधिकारियों के वेतनमान में भी वृद्धि हुई है, जो अफसर एडिशनल चीफ सेक्रेटरी बनाए गए हैं, उन्हें मुख्य सचिव लेवल की सैलरी मिलेगी।
  •  सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव कमलप्रीत के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी किया गया है, 2008 बैच के IAS अफसरों को सचिव प्रमोट किया गया है।
  • शिक्षा विभाग के विशेष सचिव राजेश राणा, श्रमायुक्त भीम सिंह, सरगुजा कमिश्नर शिखा राजपूत, पंजीयक सत्यनारायण राठौर, विशेष सचिव महादेव कांवरे, कलेक्टर एमसीबी नरेंद्र दुग्गा, कमिश्नर श्याम धावड़े और विशेष सचिव शारदा वर्मा शामिल है।

— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) December 31, 2023

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews