IAS Transfer : प्रशासनिक फेरबदल, फिर आईएएस अफसरों के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, आदेश जारी

भिलाई नगर निगम के आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव को सुकमा का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
ias transfer 2025

IAS Transfer 2024 : छत्तीसगढ़ में नौकरीशाही में फेरबदल का सिलसिला जारी है। आए दिन अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है।इसी क्रम में राज्य की विष्णुसाय सरकार ने शनिवार देर रात आईएएस अफसरों के तबादले किए है।इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से  आदेश जारी कर दिया गया।बता दे कि हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 11 आईएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया था और अब अफसरों के तबादले किए गए है।

इसके अलावा 15 अगस्त को कबूतर प्रकरण से चर्चा में आए एसपी गिरिजा शंकर जायसवाल का भी तबादला कर दिया गया, उन्हें पीएचक्यू रायपुर में भेजा गया है। गिरजाशंकर जायसवाल की जगह आईपीएस और छग सुरक्षाबल के सेनानी 15वीं वाहिनी के कमांडेंट रहे भोजराम पटेल को मुंगेली जिले का नया एसपी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ गृह विभाग की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए है।

इन आईएएस अफसरों का हुआ तबादला

  • बस्तर के कलेक्टर विजय दयाराम को हटा दिया गया है, उन्हें अब राज्य कौशल विकास अभिकरण का संचालक बनाया गया है।
  • सुकमा जिले के वर्तमान कलेक्टर हरीष एस को बस्तर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
  • भिलाई नगर निगम के आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव को सुकमा का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews