Chhattisgarh Weather : 1 हफ्ते के अंदर प्रदेश में दस्तक देगा मानसून, 10 जून तक बारिश-बादल और आंधी का अलर्ट, पढ़ें IMD लेटेस्ट अपडेट

दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 4 से 5 दिनों में छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में पहुंचने की संभावना जताई गई है। रविवार को एक दर्जन जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
cg weather

छत्तीसगढ़ में 10 जून तक मौसम का मिजाज यूही बने रहने का अनुमान है। अगले 3 दिनों तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन की गतिविधि के साथ तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। खास करके दक्षिण छत्तीसगढ़ में इन गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है।

इस दौरान तेज हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। रविवार (7 जून 2026) रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा वर्षा या गरज-चमक या अंधड़ चलने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 42 डिग्री सेल्सियस और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम केंद्र, रायपुर की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। अगले 4-5 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के पूरे मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के शेष हिस्सों, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों, उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ और हिस्सों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।   आमतौर पर मानसून जून के दूसरे या तीसरे सप्ताह (10 से 15 जून के बीच) बस्तर के रास्ते प्रवेश करता है। इस बार भी मानसून की प्रगति सामान्य है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि एक हफ्ते के अंदर प्रदेश में मानसून प्रवेश कर सकता है।

रविवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर में मेघगर्जन/आकाशीय बिजली के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटा रह सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews