IPS Transfer 2024 : प्रशासनिक फेरबदल, फिर IPS अफसरों का तबादला, जानिए किसे क्या मिली जिम्‍मेदारी?

पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दीपांशु विजय काबरा को अजाक एवं प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।
ips transfer

CG IPS Officers Transfer : छत्‍तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है।शनिवार देर रात एक बार फिर 4 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।

इससे पहले शुक्रवार देर रात को गृह विभाग छग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का ट्रांसफर किया था,इनमें 11 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और 25 उप पुलिस अधीक्षक (DSP) शामिल थे।

इन आईपीएस अफसरों के हुए तबादले

  • पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दीपांशु विजय काबरा को अजाक एवं प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ।
  • डा. आनंद छाबड़ा को नवा रायपुर पुलिस मुख्यालय प्रशिक्षण का पुलिस महानिरीक्षक।
  • ध्रुव गुप्ता को नवा रायपुर पुलिस मुख्यालय में सीसीटीएनएस-एससीआरबी पुलिस महानिरीक्षक ।
  • अरविंद कुजूर को नवा रायपुर पुलिस मुख्यालय में सीएएफ का उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews