Transfer News: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 8 अफसर इधर से उधर, आदेश जारी, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। आईए जानते है किस आईपीएस अफसर को कहां भेजा गया है।
ips transfer

Chhattisgarh IPS Transfer : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने मंगलवार देर रात भारतीय पुलिस सेवा 2021 बैच के आठ आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इसमें 7 CSP स्तर के अधिकारियों को एएसपी बनाकर को नक्सल मोर्चे पर तैनात किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए है।

नक्सली वारदात में सुकमा एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे के शहीद होने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने आईपीएस को बस्तर के जिलों में एडिशनल एसपी बनाने का बड़ा फैसला किया है। जिन जिलों में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चल रहे, वहां डायरेक्टर आईपीएस एएसपी ऑपरेशन बनाया गया है।

इन आईपीएस अफसरों के हुए तबादले

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी आदेश के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नगर पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ रहे उदित पुष्कर को जगदलपुर से दंतेवाड़ा, आकाश कुमार शुक्ला को रायगढ़ से दुर्ग, रोहित कुमार शाह को सरगुजा से सुकमा, रविन्द्र कुमार मीणा को कोरबा से बीजापुर, अमन कुमार रमन को रायपुर से बीजापुर, आकाश श्रीश्रीमाल को जगदलपुर से कांकेर, अजय कुमार को सिविल लाइन्स रायपुर से नारायणपुर, अक्षय प्रमोद साबद्रा को बिलासपुर से नारायणपुर की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Transfer News

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews